ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसा कमाने के लालच में गंवाए 47 लाख रुपए
Haryana Yamunanagar news : Lost 47 lakh rupees in greed of earning money by completing online task
साइबर ठगों ने अधिक पैसा कमाने का लालच देकर पहले जाल में फंसाया, अधिक पैसा लगते ही साइट की बंद
तहलका न्यूज, यमुनानगर, ओमपाहवा : online task पूरे कर पैसा कमाने के लालच देकर साइबर ठगों ने घेसपुर निवासी राजीव कुमार से 47 लाख रुपए ठग लिए। साइबर ठगों ने उन्हें झांसे में लेकर अपने जाल में फंसा लिया। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर उसे पैसा वापस मिलता रहा। लालच में आकर उसने अलग-अलग कर लगभग 47 लाख रुपए लगा दिए।
अब यह साइट बंद हो गई है। जिन साइबर ठगों ने उसके पास फोन कर झांसे में लिया था। उनका नंबर भी बंद आ रहा है। उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । घेसपुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसका रादौर में मैडीकल स्टोर है। 15 जुलाई को उसके पास
अनजान नंबर से कॉल आई। काल करने वाले ने कहा कि यदि वह ऑनलाइन काम कर पैसा कमाना चाहता है तो उनके पास काम है। वह आरोपित की बातों में आ गया। उनके थे। शुरु पास एक लिंक भेजा गया। लिंक खोला तो उसमें टास्क दिए गए में एक हजार रुपए लिंक के साथ दी गई यूपीआई आईडी पर भेज दिए।
जब टास्क पूरे कर दिए तो उसकी एवज में 1200 रुपए मिले। इसके बाद वह लालच में आ गया और दोबारा फिर 3-3 हजार रुपए के टास्क लगा दिए। जिसकी एवज में उसको 8 हजार रुपए मिले। इस तरह से उसे बड़े टास्क मिलने लगे। शुरुआत में उसके पास पैसे आने लगा । लालच में आकर अलग-अलग कर लगभग 47 लाख रुपए ऑनलाइन टास्क पर लगा दिए।
यह पैसा भी अलग-अलग बैंकों के खातों में जमा कराया गया। अब उनके पास कोई पैसा नहीं आ रहा है। जिस साइट से वह टास्क पूरे करता था। वह भी बंद हो गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks