पूर्व सरपंच के भाइयों पर लाखों के गबन का आरोप एसडीएम और सीएम विंडो पर शिकायत
Haryana Bhiwani news : ex sarpanch brothers accused of embezzlement of lakhs, complaint on SDM and CM window
तहलका न्यूज तोशाम :
तोशाम निवासी एक व्यक्ति ने तोशाम के पूर्व सरपंच के दो भाइयों पर ग्राम पंचायत तोशाम की 9 लाख रुपए की राशि गबन करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तोशाम एसडीएम सहित सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को की है।
तोशाम निवासी सुशील कुमार ने तोशाम के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट को दी शिकायत में बताया कि तोशाम के पूर्व सरपंच के दो भाइयों ने तोशाम में पंचायती जोहड़ पर कब्जा करवाकर जबरन 9 लाख रुपए हड़प लिए गए थे। जोकि तोशाम पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार 30 मार्च 2012 से अब तक सालों बीत जाने के बाद भी तोशाम ग्राम पंचायत में जमा नहीं हुए हैं।
सुशील कुमार ने पूर्व सरपंच के भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि पूर्व सरपंच के दोनों भाइयों ने पंचायती जोहड़ पर जबरन कब्जा करवाकर कब्जाधारी से 9 लाख रुपए की राशि हड़प ली और वह राशि सालों साल तक तोशाम ग्राम पंचायत में ना जमा करवाकर तोशाम ग्राम पंचायत की 9 लाख रुपए की राशि का गबन कर लिया गया है।
सुशील कुमार ने इसकी शिकायत सीएम विंडो के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी शिकायत में कहा गया कि संबंधित विभाग से मामले में जांच करवाई जाएगी। यदि जांच के पश्चात कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम तोशाम, मनीष कुमार फोगाट की है।
उससे पहले सुशील कुमार ने आरटीआई के माध्यम से वर्तमान तोशाम ग्राम पंचायत के सरपंच से इस बारे रिपोर्ट भी मांगी है की सन 2012 से अब तक तोशाम ग्राम पंचायत में 9 लाख रुपए की राशि जमा करवाई गई है। जिसके जवाब में वर्तमान सरपंच ने बताया कि सन 2012 से आज तक कोई भी 9 लाख रुपए की राशि तोशाम ग्राम पंचायत के खाते में जमा नहीं करवाई गई है।
शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री सहित तोशाम के एसडीएम से आरोपियों द्वारा तोशाम ग्राम पंचायत की गबन की गई 9 लाख रुपए की राशि व पंचायती जोहड़ पर किया गया कब्जा खाली करवाने की मांग की है। तोशाम के वर्तमान सरपंच राजेश कुमार तंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत तोशाम के रिकॉर्ड अनुसार सन 2012 से अब तक कोई भी 9 लाख रुपए की राशि खाते में जमा नहीं करवाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks