स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Haryana Rohtak news ट्रैक्टर-ट्रॉली व डम्फर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा

 Haryana Rohtak news : Gang involved in tractor-trolley and dumper theft incidents exposed


गिरोह में शामिल 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों से जिला रोहतक की 5 चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा



तहलका न्यूज रोहतक (संजीव) : रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने ट्रैक्टर- ट्रॉली व डम्फर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से जिला रोहतक की चोरी की 5 वारदातों का खुलासा हुआ है। इसके अलावा आरोपियों ने जिला झज्जर, जींद व उना दादरी में ट्रॉली चोरी करने की दो-दो कुल 6 वारदातों को अंजाम दे रखा है। आरोपियों से चोरीशुदा एक ट्रैक्टर व 3 ट्रॉली बरामद हुए हैं। आरोपियों को अदालत में किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि 1.8.2023 को गांव खेडी साध निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर


थाना आई. एम. टी. में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि 31.7.2023 को संदीप को रात के समय सर्विस रोड पर खड़ी ट्रॉली चोरी हुई मिली। पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी राजेश पुत्र महावीर निवासी गांव मुंडाल जिला भिवानी व कर्ण पुत्र फतेहसिंह निवासी महम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जिला रोहतक की अन्य 4 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है।


इर वारदातों का हुआ खुलासा


आरोपियों ने 16.5.2023 को भैणी महाराजपुर में स्थित घर के सामने से खड़े डंफर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 20-21 जुलाई 2023 की रात को गांव बसाना में घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। 23-24 जुलाई 2023 की रात को मदीना कोरसाना में अजायब रोड पर स्थित घर के बाहर खड़े डम्फर (ट्रॉली) चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने 2 व 3 जुलाई की रात के समय चिड़ी गांव में घर के सामने खड़े डम्फर चोरी करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |