स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भांडा फोड़, चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

 Haryana Hisar news : Motorcycle thief gang busted in Hisar, two arrested including stolen motorcycle

*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 5 मोटरसाइकिल बरामद।



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।

 हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों पर लगाम लगाते हुए सीआईए पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से अलग-अलग जगह से चुराए गए 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी तो से उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ पर और चोरी सुधा पांच मोटे की बरामद कर उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 





    हिसार सीआईए पुलिस ने जिंदल पुल के नीचे बनी पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों दाहिमा निवासी कपिल उर्फ घनी और लाडवा निवासी दीपक को आईपीसी की धारा 379 के तहत थाना सदर हिसार में अंकित अभियोग संख्या 600 दिनांक 11.06.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 





    एएसआई सुभाष ने बताया कि थाना सदर  हिसार में राजीव नगर हिसार निवासी मोहित ने 9 जून को जिंदल पुल के नीचे बनी पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त दोनो आरोपी हिसार कैंट के अंदर काम करते थे। गांव से कैन्ट जाने के लिए मोटरसाइकिल की जरूरत थी। जिसके लिए ये मोटरसाईकिल चुराने लग गए। आरोपी कपिल उर्फ घनी और दीपक ने अपने एक साथी सहित जिन्दल पुल के नीचे एक फैक्टरी की पार्किंग से मोटरसाइकिल चुराई और उसकी नंबर प्लेट उतारकर फेंक दी थी। इन्होंने चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बेचने की काफी कोशिश की थी लेकिन मोटरसाईकिल बिना कागजात के नही बिका।







     इसके अलावा आरोपियों ने  करीब 6/7 महीने पहले जिंदल पुल के नीचे से एक ओर मोटरसाइकिल चुराई थी।

2. आरोपियों ने 8/9 महीने महाराणा प्रताप चोक बटन फैक्ट्री के पास से एक मोटरसाइकिल चुराया था। 

3. आरोपियों में लगभग 8 महीने पहले  हिसार कैंट के सामने हाइवे पुल के नीचे से एक मोटरसाइकिल चुराया था

4. आरोपियों ने मंगाली कुटिया के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया था जो इनके पास मोटरसाइकिल के कागजात नही होने के कारण वह बिक नही सका। तो इन्होंने मोटरसाइकिल को खोल कर अलग अलग हिस्सों में बेच दिया। जिसका चेचिस पुलिस ने बरामद किया है।

5. आरोपियों से एक ओर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह इनके दोस्त ने चोरी की थी। 

     आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |