स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दिल्ली-हिसार रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों पर छापेमारी, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

 Raids on private buses plying on Delhi-Hisar route, action against violators



तहलका न्यूज, रोहतक। 


दिल्ली - हिसार रूट पर चलने वाली प्राइवेट कंपनी कृष्णा की बसों पर रोहतक रोडवेज जीएम ने छापा मारा है। उनका कहना है कि बसों ने परमिट का उल्लंघन किया है। जिससे विभाग को लाखों रूपये की चपत लगी है। उनका कहना है कि दिल्ली से हिसार रुट पर चलने वाली ये बसें रोहतक, महम व सांपला के बस अड्डों से होकर नहीं जा रही थी, यह सिलसिला 2016 से चल रहा था, कोरोना काल छोड़कर। इससे सवारियों को तो परेशानी हो रही है साथ साथ अड्डा फीस न देने के कारण रोहतक डिपो को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


रोडवेज जीएम भारत भूषण गोगिया वीरवार को चुलियाणा के


पास अपनी टीम के साथ खड़े हुए और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने बताया कि जब दिल्ली से हिसार जाने वाली जब यह बस चुलियाणा के पास से हिसार की तरफ मुड़ गई तब थोड़ी आगे जाकर उन्होंने बस को रुकवाया और दस्तावेज चेक किए। साथ ही पुलिस में भी लिखित में शिकायत दी है।






मिल रही थी शिकायतें

जीएम ने कहा कि इस रूट पर इस कंपनी की 14 बसें चलती हैं। आने जाने के रोजना इनके 28 चक्कर होते हैं। जीएम ने बताया कि इन बसों को रोहतक होते हुए दिल्ली- हिसार जाने का परमिट है, लेकिन अड्डा फीस जमा कराए बिना ये बसें चल रही हैं। हिसार बस अड्डे से इन बसों का रिकार्ड मंगवाया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |