सीईटी परीक्षार्थियों को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा, ये रहेगी बस चलने की टाइमिंग !
Haryana cet candidates will get free bus facility
• एडमिट कार्ड होना अनिवार्य, महिला परीक्षार्थी के साथ सहायक को भी मिलेगी सुविधा
तहलका न्यूज हरियाणा। हरियाणा में 5 व 6 अगस्त को सीईटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए हर जिला स्तर पर यात्रा के लिए परीक्षार्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में आने व जाने की निःशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए अलग- अलग जिलों में जाने के लिए 5 अगस्त व 6 अगस्त को जरुरत के हिसाब से बसों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
राज्य परिवहन सिरसा के महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क लगाया गया है। हेला डेस्क पर 4 अगस्त को सायं 6 बजे से परीक्षार्थी बसों के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 86849-80153, 9813649433 व 94676-86777 पर भी संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए 5 अगस्त को हिसार के लिए 17 बस उपलब्ध रहेगी, जोकि सुबह 5 बजे चलेगी। करनाल जाने के लिए 8 बसें उपलब्ध रहेगी, जिनका चलने का समय सुबह 2 बजे रहेगा।
कुरुक्षेत्र जिला के लिए 5 बसें रहेगी, जोकि सुबह दो बजे चलेंगी। पंचकूला के लिए 6 बसें व पानीपत के लिए 3 बसें उपलब्ध रहेगी जिनका चलने का समय क्रमशः सुबह एक बजे व 1.15 मिनट रहेगा। इसी प्रकार परीक्षार्थियों के लिए 6 अगस्त को हिसार के लिए 3 बस उपलब्ध रहेगी, जोकि सुबह 5 बजे चलेंगी। करनाल जाने के लिए 5 बसें उपलब्ध रहेगी जिनका चलने का समय सुबह 2 बजे रहेगा। कुरुक्षेत्र जिला के लिए 5 बसें रहेगी, जोकि सुबह दो बजे चलेंगी। पंचकूला के लिए 6 बसें व पानीपत के लिए 2 बसें उपलब्ध रहेगी, जिनका चलने का समय क्रमशः सुबह एक बजे व 1.15 मिनट रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks