स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : ADGP श्रीकांत जाधव पहुंचे हांसी, पुलिस महकमे में हड़कंप

 Hansi news : ADGP Shrikant Jadhav reached Hansi, stir in police department



तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़ । नूह में हुई हिंसा के बाद हांसी जिला पुलिस भी काफी मुस्तैद हो गई है। वीरवार को जिला भर में की गई सीलिंग प्लान के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मण्डल हिसार श्रीकांत जाधव ने स्वयं पूरे जिले में लगे नाकों का निरीक्षण किया व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साथ में पुलिस अधीक्षक हासी मकसूद अहमद भी मौजूद रहे। पूरे जिला हांसी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मण्डल हिसार के साथ में पुलिस अधीक्षक हांसी मकसूद अहमद ने जिले के नाको पर जाकर चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।







 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार मण्डल हिसार श्रीकांत व्यवस्था का लिया जायजा जाधव ने बताया कि आमजन के बीच में पुलिस की मौजूदगी इस प्रकार की नाकाबंदी पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। आम जनता पुलिस को सड़कों पर देखकर खुद को सुरक्षित महसूस करती है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हम सीलिंग प्लान के से लोगों को संदेश दे रहे है कि हम आप लोगों के लिए खड़े हैं तथा सीलिंग प्लान से क्राइम व क्रिमनल को चेक करने का बहुत ही प्रभावी तरीका है। चैकिंग के दौरान 108 वाहनों के चालान किए गए। पूरे जिला भर में 36 नाके लगाकर पूरे जिले की सीलिंग प्लान के तहत सील किया गया है। हांसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से हांसी में आमजन में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता देखने को मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |