Road accident in Haryana: मोटरसाइकिल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Road accident in Haryana : Man dies after being hit by motorcycle
• मृतक के परिजनों की शिकायत पर मोटरसाइकिल दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तहलका न्यूज भूना। उकलाना रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार की देर शाम को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल युवक ने वीरवार को दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर भूप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर वीरवार की दोपहर बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना में मोटरसाइकिल चालक दिनेश कुमार की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर भूना निवासी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच
शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को उकलाना रोड पर जाखड़ आरओ सिस्टम के संचालक 26 वर्षीय प्रभात उर्फ अमित जाखड़ बाजार में पानी के कैंपर के बिल वसूल रहा था। लेकिन जब बलवीर हेयरस्टाइल की दुकान से बिल लेकर लीखा वॉच हाउस वाली गली की तरफ जा रहा था तो उकलाना दिशा की तरफ से तेज गति में आ रहे दिनेश कुमार का मोटरसाइकिल प्रभात उर्फ अमित जाखड़ से टकरा गया। जिसके कारण दोनों ही सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में मोटरसाइकिल चालक दिनेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे आते-आते बच गया। परंतु घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए दाखिल किया। लेकिन वीरवार को प्रभात उर्फ अमित जाखड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks