narnaund news : विपक्ष आपके समक्ष रैली होगी ऐतिहासिक : प्रो. रामभगत
narnaund news : Opposition rally will be historic in front of you: Prof. Ram Bhagat
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़: भाजपा जजपा पार्टी का जनाधार खत्म हो चुका है, क्योंकि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में इस गठबंधन की सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। 12 अगस्त को कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होंगे। उक्त शब्द पूर्व विधायक प्रोफैसर राम भगत से पत्रकार वार्ता में कहे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की पोल खोलने के लिए विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के तहत लोगों से रूबरू हो रहे हैं। 20 अगस्त को हिसार में इस कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक रैली होगी। इसी को लेकर 12 अगस्त को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्त्ताओं से रूबरू होकर लोगों को रैली में पहुंचने का न्योता देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी ड्यूटी लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग अपने हकों की लड़ाई के लिए आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगे न मान कर उनको परेशान करने में लगी हुई है।
इस दौरान उनके साथ जस्सी पेटवाड़, ओमप्रकाश ढांडा, रणदीप लोहान, सरपंच अजीत, डॉ कुलवंत मोर, दिनेश श्योराण, बिटू लोहान, रामकेश मसुदपुर इत्यादि मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks