स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ सहित महिला गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

Hansi news today: Woman arrested with huge quantity of drugs from village of Narnaund area, secrets will open in police remand

5 किलोग्राम 120 ग्राम गांजा सहित एक महिला को किया गिरफ्तार   



तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़। 

 हांसी एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सूचना के आधार पर नारनौंद क्षेत्र के गांव से भारी मात्रा में गांजा सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित महिला से यह पूछताछ की जाएगी कि वो ये नशीला पदार्थ इतनी भारी मात्रा में कहां से खरीद कर लाई है और कहां पर सप्लाई करने वाली थी। इसके अलावा इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। 


एन्टी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि डाटा से  लोहरी  रोड पर एक महिला नशीला पदार्थ लिए हुए। जो शक होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमित माथुर नायब तहसीलदार बास को बुलाकर तलाशि ली जिसके कब्जे से 5 किलोग्राम 120 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार की गई आरोपी महिला की पहचान मीना वासी  लोहरी  राघव के रूप में हुई   ।




 जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ की जाएगी  व  नशीला पदार्थ कहां से लेकर आई थी और कहां सप्लाई करना था इसकी जानकारी जुटाई जाएगी  ।


ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज 

सुलचानी गांव के सरपंच के खेत की फसल की नष्ट, मामला दर्ज

चिंतग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान, बास एरिया में ड्रैन में डूबने से किसान की मौत |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |