कोथ कलां मठ के महंत व अन्य पर हमला, लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार, एक को लोगों ने मौके पर दबौचा
Dada kala peer Mahant and others of Koth Kalan Math attacked, miscreants absconded after looting
उचाना क्षेत्र के गांव में हुई वारदात, उचाना मंडी से ट्रैक्टर की रिपेयरिंग करवा कर कोथ कलां आ रहे थे महंत व अन्य
तहलका न्यूज, जींद : सुनील कोहाड़।
हरियाणा के हिसार जिले के गांव कोथ कलां स्थित दादा काला पीर मठ के महंत शुक्राईनाथ और मठ के सेवादारों पर बदमाशों द्वारा उचाना क्षेत्र के गांव में हमला कर उनसे लूटपाट करने का मामला संज्ञान में आया है। इस वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उचाना पुलिस ने मामला दर्ज करना शुरू कर दी।
उचाना थाना पुलिस में दी शिकायत में राजस्थान के चुरू जिले के गांव कर्णपुरा निवासी अरविंद ने बताया कि वह हिसार जिले के कोथ कलां गांव स्थित दादा काला पीर मठ व गौशाला में सेवादार के रूप में कार्य करता है। 29 अगस्त मंगलवार की दोपहर को वो मठ के महंत शुक्राईनाथ और सुखबीर के साथ ट्रैक्टर की सर्विस करवाने व अन्य कम से उचाना मंडी में आए हुए थे।
अरविंद के अनुसार जब वह ट्रैक्टर की सर्विस व रिपेयरिंग करवा कर वापस कोथ कलां गांव में जा रहे थे। जैसे ही वो गांव खापड़ के पास बरसोला माइनर पर अचानक से एक गाड़ी ट्रैक्टर के सामने आकर रुकी। उस गाड़ी में से हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश उतरे और मठ के महंत शुक्राईनाथ पर हमला कर दिया। जैसे ही उनके तुम मुझे निकालने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर का बैक गियर लगाया तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाया और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भागने लगे तो लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उनमें से एक बदमाश को काबू कर लिया।
लोगों की मदद से पकड़े गए बदमाश की पहचान गांधीनगर नरवाना निवासी प्रवीण के रूप में हुई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काबू किए गए बदमाश प्रवीण को पुलिस के हवाले कर दिया। अरविंद ने बताया कि उन बदमाशों में से एक बदमाश गांव कोथ कलां गांव का रहने वाला पाल पुत्र लखीराम शामिल था। जिसके मुंह से कपड़ा हटने पर उन्होंने पहचान लिया। उचाना पुलिस में अरविंद की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks