रक्षा बंधन के दिन हिसार, हांसी और नारनौंद पुलिस ने आठ लोगों को अलग अलग मामलों में पड़ा
Hisar ki taaja khabar : On the day of Raksha Bandhan, Hisar, Hansi and Narnaund police arrested eight people in different cases.
गला दबाकर मोबाइल फोन और पैसे लूटने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार शहर थाना पुलिस ने गुरुद्वारा स्कूल के पास से एक बुजुर्ग व्यक्ति का गला दबाकर रुपए और मोबाइल फोन लूटने के मामले में दूसरे आरोपी डबवाली, सिरसा निवासी सचिन कुमार को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 392/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 409 दिनाक 05.06.2023 में गिरफ्तार किया गया हैं।
उप निरीक्षक सदानंद ने बताया कि आरोपी सचिन ने अपने साथी गौरव के साथ मिलकर गुरुद्वारा स्कूल के पास से एक बुजर्ग व्यक्ति का गला दबाकर मोबाइल फोन और 5 हजार 500 रुपए लूटे थे। पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में पहले आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लूटे गई धनराशि में से 2 हजार रुपए और मोबाइल फोन बरामद किया गया था। गौरतलब है कि थाना शहर हिसार में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने गुरुद्वारा स्कूल के पास से दो युवकों द्वारा उसका गला दबाकर मोबाइल फोन और 5 हजार 500 रुपए लूटने के बारे में शिकायत दी थी।
पुलिस ने आरोपी सचिन कुमार से 2 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी सचिन कुमार को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद।
तहलका न्यूज हिसार।
पड़ाव चोक, हिसार चौकी पुलिस ने न्यू क्लॉथ मार्केट हिसार से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में दो आरोपियों कैमेरी निवासी राजकुमार और अनिल को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 731 दिनाक 29.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही सोमपाल ने बताया कि पड़ाव चोक हिसार, चौकी में धांसू निवासी विष्णु ने 28.08.2023 को न्यु कलोथ मार्केट हिसार से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर थाना शहर हिसार में उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी राजकुमार और अनिल को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
*8.15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित एक युवक काबू
तहलका न्यूज हिसार।
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने गांव पीरावाली से एक युवक को 8.15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है।
उप निरीक्षक धरमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव पीरावाली से एक युवक को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गांव पीरावाली निवासी गुरमीत उर्फ निक्का बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री कप्तान सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गुरमीत उर्फ निक्का के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली से 8.15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त गुरमीत उर्फ निक्का के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज
सुलचानी गांव के सरपंच के खेत की फसल की नष्ट, मामला दर्ज
मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो को किया गिरफ्तार ।
तहलका न्यूज हांसी।
हांसी जिला भर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित वासी बुड्ढा खेड़ा हाल प्रेम नगर हांसी व सेंटटी वासी प्रेम नगर हांसी के रूप में हुई जिन्होंने सतपाल वास ममनपुरा का मोबाइल जेब से निकाल कर चोरी कर लिया था। जिनको गिरफ्तार करके चोरी सुदा मोबाइल बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए हैं।
लड़ाई झगड़ा करके गोली चला कर रास्ता रोक कर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज, नारनौंद।
हांसी सीआईए (2) हांसी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित ,अनूप , व बिट्टू वासी कापड़ों के रूप में हुई। जिन्होंने सुखविंदर सिंह ठेकेदार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया था। जिनको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है । डिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी व वारदात में प्रयोग असला बरामद करने की कोशिश की जाएगी ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks