स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पूर्णिमा पर रामराय तीर्थ में नहाने आए युवक की डूबने से मौत

 jind ki taaja khabar: Youth who came to bathe in Ramrai pilgrimage on full moon died due to drowning

आते ही लगाई छलांग, नहीं आया ऊपर



तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़। 


जींद जिले के रामराय तीर्थ में बुधवार को एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही तीर्थ में डुबकी लगाने आए लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 






मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के राम राय स्थित तीर्थ में महाभारत काल से ही लोग पूर्णिमा के अवसर पर लगाने के लिए श्रद्धापूर्वक आते हैं। ताकि उनका जीवन सुखमय हो सके और उनके जीवन में कोई कठिनाई ना आए।




 श्रावण मास की पूर्णिमा पर जींद जिले के गांव बीवी पर निवासी सतीश का 18 वर्षीय बेटा रोहित भी अपने दोस्तों के साथ तीर्थ में डुबकी लगाने के लिए आया था। जब रोहित के दोस्त में नहा रहे थे तो रोहित को गहराई का अंदाजा नहीं था और उसने चलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद रोहित पानी के ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पर गोताखोर तुरंत ही पानी में उतरे लेकिन रोहित तीर्थ की गहराई में जा चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इतना मिलते प्लीज मौके पर पहुंची और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद गरीब पौणें घंटे बाद रोहित को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 





रोहित के तीर्थ में डूबने की सूचना मिलते हैं वहां पर डुबकी लगाने आए लोगों में दहशत फैल गई। दहशत के मारे कुछ लोग बिना डूब के लगाए हैं वहां से वापस लौट आए तो काफी लोगों ने उसके बावजूद भी तीर्थ में डुबकी लगाकर अपने जीवन में सुख शांति की कामना की। रोहित की सूचना मिलते ही बीबीपुर गांव में रक्षा बंधन के त्योहार पर मातम पसर गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |