स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

breaking news pakisthan : पाकिस्तान में अब इस बात को लेकर मचा हाहाकार

breaking News Pakistan, 


 पाकिस्तानी में बिजली बिलों को लेकर हाहाकार

लोगों की मदद में कार्यवाहक सरकार भी अक्षम पंजाब के गोजरा सदर में 158 लोगों पर दर्ज हुए केस



तहलका न्यूज इस्लामाबाद (एजेंसी) ।


पाकिस्तान में बिजली बिलों में भारी बढ़ोत्तरी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पड़ोसी में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। वहीं कार्यवाहक सरकार नागरिकों को कोई राहत देने में विफल रही है और वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नाराजगी से बचने और नागरिकों की परेशानी के बीच संतुलन स्थापित करने की कोशिश कर रही है। यह जानकारी डॉन ने बुधवार को दी। कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अंतरिम मंत्रिमंडल ने इस मुद्दे का समाधान करने में अक्षमता व्यक्त की। पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर गोजरा सदर पुलिस ने बढ़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ विरोध





प्रदर्शन करने वाले करीब 158 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इस बीच एक अन्य घटना में फैसलाबाद के पास दिजकोट में साबरी टाउन इलाके के निवासी मुहम्मद हमजा (35) ने 40 हजार रुपये बिजली बिल का भुगतान करने में विफल रहने पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोरी के कारण उनका मानसिक संतुलन पहले ही सही नहीं था, इसलिए बिजली बिल का भुगतान करना उनके सामर्थ्य से बाहर था । उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |