स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का प्रयास, CSC संचालक सहित महिला के खिलाफ मामला दर्ज

 Hisar ki taaja khabar : Attempt to make fake certificate in Hisar

महिला ने जिंदा मां-बाप को दिखाया मृतक



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़। 

फर्जी प्रमाण पत्र के लिए एक महिला ने अपने मां-बाप को मृत दिखा दिया। जब ग्रेड खंड अधिकारी ने कागजातों की जांच की तो उसमें महिला की जाती जनरल मिली। उसके बाद ग्रेड अधिकारी की शिकायत पर महिला व सीएससी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला आदमपुर थाने में दर्ज कर लिया गया है। 



सरल पोर्टल से करवाया गया था आनलाईन आवेदन 

खंड अधिकारी सुरेश की शिकायत के अनुसार आदमपुर की शिव कॉलोनी निवासी महिला विनोद बाला, अंजनी कुमार पति-पत्नी है। विनोद बाला ने फैमिली आईडी में खुद को ग्रहणि व पति अंजनी कुमार सरकारी नौकरी में दिखाया है। 25 अप्रैल 2023 को विनोद बाला ने अपनी बी जाति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरल हरियाणा वेबसाइट पर ऑनलाइन पर आवेदन किया था। 




फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए माता पिता को दिखाया मृत 

इस आवेदन में विनोद बाला ने अपनी माता रचना देवी व पिता मनीराम निवासी फतेहाबाद को मृत घोषित किया। मनीराम की मौत 5 अप्रैल 2022 को, रचना देवी की मौत 3 अप्रैल 2017 में दिखाई गई। विभाग ने जब पड़ताल की तो सरल पोर्टल से प्राप्त जानकारी गलत निकलीद्ध यह दस्तावेज जाली तैयार किए गए थे। 




फतेहाबाद पार्षद की रिपोर्ट में जिंदा पाए गए 

फतेहाबाद एडीसी कार्यालय ने पार्षद की रिपोर्ट 29 अगस्त 2023 में विनोद बाला के माता-पिता जिंदा दिखाएं हैं, जोकि फिलहाल फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में रहते हैं। महिला विनोद बाला ने यह आवेदन सीएससी संचालक मांगे राम के सहयोग से भरा था। दोनों ने ही जाली दस्तावेज देकर विभाग को गुमराह किया ।


ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज 

सुलचानी गांव के सरपंच के खेत की फसल की नष्ट, मामला दर्ज

चिंतग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान, बास एरिया में ड्रैन में डूबने से किसान की मौत |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |