नारनौंद में शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला करने के 3 आरोपी गिरफ्तार
narnaund News : 3 accused arrested for murderous attack on liquor contractor in Narnaund
गांव कापड़ो के पास रास्ता रोककर किया था हमला
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ :
नारनौंद उपमंडल के गांव कपड़ो में 19 जुलाई की रात कुछ लोगों द्वारा शराब ठेकेदारों का रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के 3 आरोपियों को हांसी सी. आई. ए. टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपड़ो निवासी अमित, अनूप व बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल बरामद कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
शराब ठेकेदार कोथ कलां निवासी सुखविन्द्र सिंह 19 जुलाई की शाम को उसके हिस्सेदार कोथ कलां निवासी संदीप अपनी बाइक पर सवार होकर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने गांव कोथ कलां जा रहे थे। जब वो कापड़ो के जोहड के पास पहुचे तो उनके सामने तीन बाइकों पर सवार 6 युवक जिनमें संजय उर्फ काला, रोहित, बिट्ट, अंकित उर्फकिता, अमित व अनूप ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइकों को अड़ा दिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिसके बाद वो डर के मारे अपनी बाइक छोड़ कर खेतो में भाग गए और हमने अपने साथी खेडी लोचब निवासी संदीप को फोन पर सारी बाते बताई थी।
कुछ देर के बाद संदीप वहां पर पहुंचा और वह भी खेतों से निकलकर अपनी बाइक के पास पहुंच गए। आरोप है कि उसी दौरान वही खेतों में छिपे संजय, रोहित, बिट्टू, अंकित, अमित व अनूप ने एक दम खेतो से निकल कर फिर उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद वो भी डर के मारे फिर से खेतो में भाग लिए थे।
इसके बाद उन्होंने उन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया था। एक गोली उसकी बायें साइड से निकल गई और उसके पीछे से 2-3 गोलियां चलने की आवाजे आई थी। उसके करीब एक घंटे बाद उन्होंने अपनी बाइकें संभाली तो वो टूटी हुई मिली थी ।
ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज
सुलचानी गांव के सरपंच के खेत की फसल की नष्ट, मामला दर्ज


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks