स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में करंट लगने से किसान की मौत, पिता की पहले ही हो चुकी है मौत

 Hisar ki taaja khabar : Farmer dies due to electric shock in Hisar district

खेत में पानी लगाते समय लगा करंट 



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़। 

हिसार जिले के गांव में खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की बिजली का करंट लगने से मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए परिजनों के ध्यान दर्ज करने में लगी हुई है। 





मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव देवा निवासी करीब 40 वर्षीय सुशील कुमार बुधवार की रात को करीब 10 बजे खेतों में सिंचाई करने के लिए अपने पड़ोसी के साथ गया था। रात को बिजली आने पर उसने ट्यूबवेल को चालू कर दिया। जब वीरवार की कल सुबह खेत में खड़ी फसल में पानी आ गया तो पुतुल बंद करने के लिए खेत में बने कमरे में पहुंचा और ट्यूबवेल की मोटर को बंद करने के लिए जैसे ही उसने बटन को छुआ तो बिजली ने उसे पकड़ लिया। 




सुशील को करंट लगता देख उसके पास खड़े अन्य किस तुरंत ट्रांसफार्मर की तरफ दौड़े और ट्रांसफार्मर का हैंडल गिराकर लाइन को कट किया। जब वह वापस सुशील के पास पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  उन्होंने इसकी सूचना सुशील के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और सुशील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। 





परिजनों ने बताया कि सुशील शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं सुशील के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और घर का कारोबार सुशील ही खेती बाड़ी से चला कर अपने परिवार व बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। सुशील अपने पीछे अपने दो बच्चे को पत्नी को छोड़कर गया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज 

चिंतग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान, बास एरिया में ड्रैन में डूबने से किसान की मौत | 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |