स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Gju Hisar में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, फतेहाबाद जिले के गांव का युवक गिरफ्तार

 Cheating of lakhs of rupees in the name of providing job in Gju Hisar, youth from village of Fatehabad district arrested

जीजेयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम से 1.50 लाख रुपए की ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार



तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

     थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम से की गई 1.50 लाख रुपए की ठगी मामले में दूसरे आरोपी नहला, फतेहाबाद निवासी अनूप सिंह को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 420/406 के तहत अंकित अभियोग संख्या 146 दिनाक 10.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 




    मामले में जांच अधिकारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन हिसार में कनोह निवासी पुनीत ने जीजेयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपए की ठगी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि जीजेयू हिसार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदो पर भर्ती निकली हुई थी जिसमे उसने भी अप्लाई किया था। पुनीत के पास एक दिन आरोपी मनीष का फोन आया और मनीष ने पुनीत के पास सबूत के तौर पर अपना आधार कार्ड भेज कहा कि वह उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नोकरी दिला देगा। 4 फरवरी को पुनीत को मनीष ने जीजेयू बुलाया उर कहा की आज सर्वर डाउन है। मनीष ने नोकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपए बैंक अकाउंट में डलवाए और 80 हजार रुपए कैश लिए और नोकरी के लिए चक्कर कटवाते रहे। 





      एसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनूप सिंह अपने साथी ढोबी खारिया निवासी मनीष के साथ मिलकर रेड स्क्वायर  मार्केट हिसार में प्लेसमेंट एजेंसी चलाते है। इन्होंने अपने नकली आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस और अपने अलग अलग आईडी कार्ड बनवा रखे है। ये नोकरी तलाश रहे लोगो को अग्रोहा मेडिकल, यूनिवर्सिटी और हाई कोर्ट में नोकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते है। आरोपी मनीष को उपरोक्त अभियोग में पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी अनूप सिंह से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो को किया गिरफ्तार 

तहलका न्यूज नारनौंद। 

 बास थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल के अध्यापक से मारपीट कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहूंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान साहिल व नरेश  वासी  महम के रूप में हुई जिन्होंने गांव मोहला  के मुख्य अध्यापक के साथ लड़ाई झगड़ा करके मारपीट की तथा सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई।   जोकि पहले से माननीय न्यायालय से जमानत पर थे जिनको शामिल करके फारिक किया गया। 




चोरी करने के आरोप में अलग अलग मामलों में एक महिला  सहित तीन को किया गिरफ्तार  

तहलका न्यूज हांसी। 

 हांसी शहर थाना के अंतर्गत आने वाली बस स्टैंड पुलिस चौकी ने पर्स से नकदी व कागजात चोरी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी महिला की पहचान सुमन  वासी डिंग मंडी के रूप में हुई। जिसने अंग्रेजो  वासी  डाटा का बस स्टैंड से  पर्स में चोरी करके ₹20 हजार  की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, व वोटर कार्ड चोरी कर लिए थे। जिसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। 



 व एक अन्य  मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरजीत वासी सिंघवा राघो  व कुलदीप वासी  मसूदपुर  जिसने चोरी का मोटरसाइकिल रखा हुआ था। जिन्होंने विक्रमवासी निडॉना  की मोटरसाइकिल सिंघवा  राघव से चोरी कर ली थी। दोनों को  गिरफ्तार करके चोरी सुदा मोटरसाइकिल बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |