स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कुरूक्षेत्र के शहरी इलाको मे 4–5 फुट पानी कुरूक्षेत्र में हर तरफ पानी ही पानी, NDRF की टीमें आई,

 

kurukshetra news in hindi : Kurukshetra, 4-5 feet of water in urban areas, water everywhere in Kurukshetra, NDRF teams came


तहलका न्यूज कुरुक्षेत्र :– लगातार बारिश के कारण नहरों के तट ,बांध, ड्रेन टूटने से जहां आम जनजीवन तहस-नहस हो रहा है |  पिछले कहीं दिनों पहले दबखेड़ी में टूटी ड्रेन के कारण जलस्तर गांव से होते हुए शहर की तरफ तेजी से बढ़ रहा है! बारिश का यह पानी गावों से होते हुए कुरूक्षेत्र के शहरी इलाकों में प्रवेश कर रहा है! वहीं कुरूक्षेत्र में पिहोवा रोड पर खेत और सड़क एक समान नजर आ रही हैं!









ड्रेन के टूटने से बारिश का पानी गांव नलका धारी से होते हुए न्यू कॉलोनी दीदार नगर में तेजी से आ रहा है जिसके कारण शहरवासी डरे हुए नजर आ रहे हैं ! ऐसे में लोगों ने अपने घरों के आगे मिट्टी के कट्टे लगाने शुरू कर दिए हैं और जिनके घर गली के लेवल से नीचे हैं उन्हें अपना सम्मान दूसरी मंजिल पर  या कहीं और सुरक्षित  जगह रखना शुरू कर दिया है! कहीं लोगों तो अपने घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं!








कुरूक्षेत्र में 5 ,6 फुट तक पानी आ चुका है

 प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीमें सहायता के लिए बुला ली गई हैं! बोट के द्वारा फंसे हुए व्यक्तियों को  घरों से निकाला जा रहा है! और सुरक्षित स्थानों पर ले जाए जा रहा है !  छठी पातशाही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा लंगर, पानी ,रस , की सेवा बाड़ मे फंसे लोगों को दी जा रही है ट्रैक्टर ट्राली की मदद से से भी फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है ! कहीं समाज संस्था एरिया कार्य कर रही है! 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |