Hansi News : नारनौंद क्षेत्र के युवक का बाईक चोरी करने के मामले में भिवानी जिले का युवक गिरफ्तार
Hansi News : Youth of Bhiwani district arrested for stealing bike of youth of Narnaund area
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।
नारनौंद क्षेत्र के गांव माढ़ा के युवक का मोटरसाईकिल फरवरी 2019 में चोरी हो गया था। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए साढे चार साल बाद एक युवक को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपित युवक ने बाईक चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपित से मोटरसाईकिल बरामद करके उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद क्षेत्र के गांव माढ़ा निवासी हॉल उत्तम नगर हांसी के रहने वाले विकास का फरवरी 2019 में मोटरसाईकिल चोरी हो गया था। काफी तालाश करने के बाद भी मोटरसाईकिल का कोई सुराग नहीं लगा तो विकास ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने विकास के मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से मोटरसाईकिल बरामद भी कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान भिवानी जिले के गांव रोहनात निवासी अजय के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके उसे जेल भेज दिया।
चोरी कर मोटरसाईकिल का रंग व अन्य पहचान मिटाई
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अजय ने विकास का मोटरसाईकिल चोरी करने के बाद उसे कोई पहचान ना सके इसके लिए उसने मोटरसाईकिल का रंग बदलवा दिया और उसकी जरूरी पहचान भी बदल दी। ताकि उसको कोई पहचान ना सके और वो पिछले साढे चार सालों से धड़ेल्ले से इस मोटरसाईकिल को चलाता रहा। लेकिन हांसी की वाहन निरोधक दस्ता की टीम ने जब शक के आधार पर उसे चैकिंग के लिए रूकवाया और कागजात मांगें तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिससे पुलिस का शक गहरा गया और जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks