जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार बालिका सहित तीन घायल
Jind news Hindi : Three injured including bike rider girl due to car collision in Jind
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला।
गांव बडौदा के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक तथा महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बालिका को आंशिक चोटें आई हैं। तीनों को उचाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नचारखेड़ा निवासी कपिल, अनुराधा, दो वर्षीय बालिका के साथ बाइक पर सवार होकर उचाना से जींद की तरफ आ रहे थे। गांव बडौदा के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें कपिल तथा अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बालिका भी आंशिक रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। तीनों घायलों को राहगीरों ने उचाना अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks