स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, जींद जिले के युवक की शिकायत पर मामला दर्ज।

 Haryana news latest Hindi : Husband killed his wife by beating her

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव का परिजनों को सौंपा

तहलका न्यूज कैथल ।


कैथल जिले के बाता गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में सुदकन खुर्द के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने बहन बाला देवी की शादी गांव बाता के कुलदीप के साथ की थी। आरोप है कि उसकी बहन के पास 4 लड़कियां हैं जिनमें से 2 शादीशुदा है और 2 अविवाहित हैं।







 आरोप है कि उसका जीजा कुलदीप हमेशा उसकी बहन को तंग करता था तथा मारपीट करता था। इसे लेकर वे कई बार गांव बातों में कर कुलदीप को समझाया वह कुछ समय के लिए रुक जाता, लेकिन बाद में फिर मारपीट करता। दोपहर के समय उसके पास फोन आया कि बाला देवी को पति ने काफी छोटे मारी हैं। जब वह गांव गया तो उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले जा चुके थे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसके पति कुलदीप ने उसके द्वारा बेची गई जमीन के पैसों की रंजिश को लेकर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |