स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Mobile phone : छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

 Mobile phone : Two accused arrested for snatching mobile phone, snatched mobile recovered


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

हिसार में मोबाइल फोन छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। 







     पीएलए चौकी पुलिस ने जवाहर नगर हिसार से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों आजाद नगर हिसार निवासी राजेश उर्फ राजू और कैमेरी रोड निवासी शंकर उर्फ शंकी को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 379A/34/411 के  तहत अंकित अभियोग संख्या 368 दिनाक 07.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 

     सहायक उप निरीक्षक मुनीश ने बताया कि आरोपी राजेश ने अपने साथी सहित जवाहर नगर से एक लड़की का मोबाइल फोन छीना था। राजेश मोटरसाइकिल चला रहा था और इसका साथी पीछे बैठा था। मोबाइल छीनने उपरांत इन्होंने मोबाइल फोन 800 रुपए में कैमेरी रोड निवासी शंकर उर्फ शंकी को बेच दिया। पुलिस में आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है। गौरतलब है कि पीएलए पुलिस चौकी में इंद्रा कॉलोनी ,आजाद नगर निवासी लड़की ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा उसका मोबाइल छीनने के बारे में शिकायत दी थी । शिकायत में उसने बताया कि 7 जुलाई की दोपहर वह अपनी दोस्त के मिलने जवाहर नगर गई थी। वह वीडियो कॉल पर बाते करते हुए दोस्त से उसके घर का पता पूछ रही थी की इसी बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए । दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त दोनो आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |