स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Delhi NCR news: कुंडली बार्डर से वाहनों का राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश बंद

 kundli border Sonipat : Entry of vehicles from Kundli border closed to national capital


तहलका न्यूज सोनीपत।

 राजधानी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हुए जलभराव के चलते जन जीवन अस्तव्यस्त है। जिसके चलते दिल्ली में लंबे जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। उसके चलते बृहस्पतिवार को kundli border Sonipat को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। दोपहर तक दिल्ली में सभी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया, लेकिन उसके बाद हल्के वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। हालांकि जरुरी सुविधाओं को छोड़कर अन्य सभी हल्के भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद है। 






बता दें कि भारी वर्षा और यमुना के उफान के चलते दिल्ली के कई क्षेत्र जलमग्न हैं। ऐसे में कई मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। दिल्ली में हजारों की संख्या में बस- ट्रक kundli border Sonipat से प्रवेश करते है। कई राज्यों के वाहनों को यहीं से प्रवेश मिलता है। पुलिस ने सुरक्षा के चलते दिल्ली में भीड़ कम रखने का निर्णय लिया है। ऐसे में बृहस्पतिवार को कुंडली बार्डर को सील कर दिया गया। जिससे वाहनों का प्रवेश यहां से दिल्ली में नहीं होने दिया गया। दिल्ली पुलिस के संदेश पर हरियाणा पुलिस ने वाहनों को दिल्ली में नहीं जाने दिया गया। हालांकि दोपहर से हल्के सवारी वाहनों को अनुमति मिली।










जीटी रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। बसों से दिल्ली आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बसों से दिल्ली जा रहे अन्य राज्यों को यात्रियों को भी कुंडली बार्डर पर छोड़ दिया गया। इनमें से कुछ यात्री पैदल ही दिल्ली की ओर चले गए, जबकि अन्य वापस लौट गए। वाहनों का ज्यादा जमावड़ा होने पर पुलिस ने राई थाना क्षेत्र पर ही रोककर रूट डायवर्ट कर दिया। भारी वाहनों को मुरथल, बहालगढ़ और राई थानाक्षेत्रों पर ही रोका जा रहा है। भारी वाहनों को एक ओर जहां कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से डायवर्ट कर दिया गया है, वहीं बसों को बीसवां मील से डायवर्ट करके अकबरपुर- बारोटा से बवाना होकर दिल्ली में करनाल बाईपास पर भेजा जा रहा है। वहीं बसों और ट्रकों को केजीपी केएमपी पर डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों के सामने परेशानी यह है कि कांवड़ यात्रा के चलते पहले ही कई मार्ग को वन-वे किया हुआ है।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |