डाक कांवड़ लेने गए नारनौंद क्षेत्र के दो कांवड़ियों की यूपी में मौत
Road Accident News : Two kanwariyas of Narnaund area who went to collect postal kanwar died in UP
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।
गांव पुट्ठी के करीब 15 युवक डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से वापस के गांव लौट रहे थे। तभी यूपी में मुजफ्फरनगर के पास एक कार ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मरने वाले कांवडिये चाचा-भतीजा थे। जैसे ही इस हादसे की सूचना गांव वालों को मिली तो शिवरात्रि पर पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों कावड़ियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
चाचा-भतीजे को मुजफ्फरनगर के पास कार ने मारी टक्कर, इनकी जान गई
यूपी के मुजफ्फरनगर में कार की टक्कर लगने से हिसार जिले के नारनौंद हल्के के गांव पुट्टी निवासी 23 वर्षीय संजय, 27 वर्षीय अजमेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23 वर्षीय मोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के शवों का शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम हुआ और उनके शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
12 को गए थे हरिद्वार :
गांव पुट्ठी से 15 युवक डाक कांवड़ लाने 12 जुलाई को हरिद्वार गए थे। इन्होंने 14 जुलाई को हर की पौड़ी से डाक कांवड़ यात्रा शुरू की। यह डाक कावड़ 14 घंटे में गांव में पहुंचनी थी। लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। जिसके बाद शिवरात्रि की खुशियां मातम में बदल गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks