स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

यूजी एडमिशन पोर्टल पर डैफर का नया ऑप्शन, मनपसंद कॉलेज नहीं मिला तो छात्रों को करना होगा ये काम, इन कालेजों में रविवार को भी होंगे दाखिले।

higher education Haryana : Daffer new option on UG admission portal, students will have to do work if they do not get their desired college

मिशन-एडमिशन: 18 जुलाई तक जमा होगी फीस, 25 को ओपन काउंसलिंग 



■ यूजी की पहली मेरिट लिस्ट जारी, विद्यार्थी फीस जमा करवाकर दस्तावेजों की करवा सकत हैं जांच


तहलका न्यूज हरियाणा। 


यूजी की पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है और जिन विद्यार्थियों का नाम इसमें आया है वह अपनी फीस जमा करवाकर महाविद्यालय में जाकर दस्तावेजों की जांच करवा रहे हैं। ताकि उनका दाखिला सुनिश्चित हो सके। वहीं जिन विद्यार्थियों का नाम इस लिस्ट में आया है और उन्होंने उस कॉलेज का नाम दूसरे, तीसरे, चौथे या फिर पांचवें नंबर पर भरा था उनके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने डैफर ऑप्शन जारी किया है। अगर छात्र उस महाविद्यालय में दाखिला नहीं लेना चाहता तो डैफर ऑप्शन पर जाकर विद्यार्थी अपनी सीट स्थगित कर देता है तो वह दूसरी मेरिट सूची में भाग ले सकता है। अगर पहली नंबर पर भरे गए कॉलेज में विद्यार्थी का दाखिला पहली मेरिट के आधार पर होता है तो उसके लिए डैफर ऑप्शन नहीं है।







जाट कॉलेज में स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आज भी होगी काउंसलिंग

तहलका न्यूज रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में स्नातक कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया 16 जुलाई को भी जारी रहेगी। पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है वे विद्यार्थी काउंसलिंग में भाग लेकर 18 जुलाई तक अपनी फीस भर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्या डॉ. शबनम राठी ने बताया कि कॉलेज में स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी स्पोटर्स साइंस, बीजेएमसी और बीए मॉस कम्युनिकेशन में 2616 सीटों पर दाखिले के लिए 6751 विद्यार्थियों फार्म भरा है। पहली मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला प्रक्रिया मंगलवार 18 जुलाई तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 20 जुलाई को जारी होगी। जिसके लिए विद्यार्थी 23 जुलाई काउसलिंग में भाग लेकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। डॉ. शबनम राठी ने बताया कि दाखिले से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आने पर कॉलेज में दाखिले की नोडल अधिकारी डॉ. मीनल मलिक से संपर्क कर सकते हैं।







महमः स्नातक कक्षाओं के दाखिले का शेड्यूल बदला, अब 18 तक जमा होगी फीस

तहलका न्यूज महम। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है। गवर्नमेंट कॉलेज महम के सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर रोहित कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ लिस्ट में दाखिला हुआ है, उनको 16 जुलाई तक फीस जमा करवानी थी। लेकिन अब नए आदेश के बाद विद्यार्थी 18 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। 18 जुलाई को जो दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगनी थी, अब दूसरी कट लिस्ट अब 20 जुलाई को लगेगी। दूसरी लिस्ट में दाखिल होने वाले विद्यार्थी 21 जुलाई से 23 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे | 24 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। खाली सीटों के लिए 25 जुलाई या उसके बाद ऑपन काउंसलिंग होगी। स्नातक कक्षाओं के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी 20 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा दें।







18 तक जमा करें फीस

उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से दाखिलों के लिए जारी शैड्यूल में बदलवा किया है। इस बार पहली मेरिट लिस्ट में फीस भरने की तिथि को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यानी अब 16 जुलाई की जगह 18 जुलाई तक विद्यार्थी फीस जमा करवा सकेंगे।






20 को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

यहां ये भी बता दें कि दूसरी मेरिट लिस्ट अब 20 जुलाई को जारी की जाएगी। पहले यह लिस्ट 18 जुलाई को जारी की जानी थी। जिसे दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वह अपनी फीस 23 जुलाई शाम पांच बजे तक जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करेंगे।







24 से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होगी

अब ओपन काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी। जिन विद्यार्थियों का दाखिला पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नहीं होगा वह इसमें भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। यहां भी मेरिट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। वहीं महाविद्यालयों में शेष सीटों पर दाखिले होंगे। 24 जुलाई से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगनी शुरु हो जाएंगी।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |