स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी, अग्रोहा और हिसार पुलिस ने चोरी, छीने गए मोबाइल के खरीददार सट्टा खाई वाल मामले में चार पकड़े

 Hisar news latest : Hansi, Agroha and Hisar police arrested four in case of theft, snatched mobile buyer, Satta Khai Wal


छीना गया मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद

तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

     थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने जिंदल चोक स्थित पेट्रोल पंप के पास से मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी पटेल नगर निवासी लखन को थाना अर्बन एस्टेट में आईपीसी की धारा 379A के तहत अंकित अभियोग संख्या 344 दिनाक 25.05.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 





    एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने  एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा जिंदल चोक स्थित पेट्रोल पंप के पास से छीना गया मोबाइल फोन 2 हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि थाना अर्बन एस्टेट में महावीर कॉलोनी हिसार निवासी हरीश ने शिकायत दी कि वह देव ट्रैडर्स, जिन्दल चौक, हिन्दूस्तान पैट्रोलियाम कापरेशन लिमिटेड पंप पर अकाउंटेंट के तौर पर काम करता हूं । 24/5/23 को किसी काम से अपना मोबाईल हाथ में लेकर अस्पताल जाने के लिये पंप के कोने पर आटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था । इतने में एक नोजवान लडका मोटरसाईकिल पर सवार हो पीछे से अचानक आया और उसने मेरे हाथ से मोबाईल छीनकर अपनी मोटरसाईकिल सहित फरार हो गया ।







ऑटो से टायर, स्टेपनी और बैटरी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

    थाना सदर पुलिस ने सातरोड कैंट, मस्तनाथ कॉलोनी से ऑटो का टायर, स्टेपनी और बैटरी चोरी के मामले में आरोपी सातरोड कलां निवास सूर्या को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 748 दिनाक 09.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।







    मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने बताया कि मस्तनाथ कॉलोनी, सातरोड कैंट में रहने वाले ऑटो चालक ने 6/7/2023 को जल्द सुबह करीब 2.30 बजे के आस पास उसके ऑटो के टायर, स्टेपनी और बैटरी चोरी होने के बारे में थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्या को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा ऑटो की बैटरी और टायर बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।









*खेत से केबल तार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*

तहलका न्यूज अग्रोहा।

     थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव नंगथला के खेत से केबल तार चोरी के मामले में आरोपी नंगथला निवासी अमित को थाना अग्रोहा में आईपीसी की धारा 380/457 के तहत अंकित अभियोग संख्या 307 दिनाक 14.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। 






    एएसआई रामजीलाल ने बताया कि गांव नंगथला निवासी देवीलाल ने उसके खेत से केबल तार चोरी होने के बार में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। 14.07.2023 की सुबह वह खेत में गया तो देखा कि उसके खेत में जाने वाले रास्ते में बिछाई गई ट्यूबैल की केबल तार रात को कोई काटकर चोरी करके ले गया   है। यह केबल तार 320 फुट लंबी थी।  







    पुलिस जांच में सामने आया कि उपरोक्त अभियोग में आरोपी ने अपने साथियों सहित ट्यूबवेल की केबल तार  चोरी की है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा ट्यूबवेल की केबल तार बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।











जगह सरेआम पर सट्टा खाई वाली करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार    


तहलका न्यूज हांसी, सुनील कुमार ‌‌। 


पुलिस अधीक्षक हांसी  श्री मकसूद अहमद के दिशा निर्देश अनुसार व जिला भर में जुआ  सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (2) हांसी  की टीम ने एक आरोपी को जगह सरेआम पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। 








गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेश कुमार वासी बोगाराम कॉलोनी हांसी के रूप में हुई। सीआईए की  टीम को गुप्त सूचना मिली कि तिकोना पार्क के पास सुरेश उपरोक्त सट्टा खाई वाली का काम करता है। गिरफ्तार  करके उसके कब्जे से 31 हजार 100  रुपये  नकदी व सट्टा पर्ची बरामद करके  थाना शहर हांसी में जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है  ।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |