मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी शुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद
Hisar news latest : Two accused arrested in motorcycle theft case, 2 stolen motorcycles recovered
तहलका न्यूज उकलाना।
थाना उकलाना पुलिस ने उकलाना गांव से चोरी हुई मोटरसाइकिल मामले में आरोपी उकलाना गांव निवासी बलकार को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 213 दिनाक 13.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही रमेश कुमार ने बताया कि थाना उकलाना में मुकलान निवासी पवन कुमार ने उकलाना गांव से 9/10.07.2023 की रात्रि को मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले भी लड़ाई झगड़े और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में शामिल रहा है आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
इसी के साथ ही थाना सदर हिसार पुलिस ने जिंदल स्टेनलेस स्टील कंपनी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सुरहेती, महेंद्र गढ़ निवासी अंकित को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 दिनाक 13.07.2023 में गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर हिसार में जिंदल स्टेनलेस स्टील कंपनी में कार्यरत परमाल खान ने कंपनी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में सूचना दी थी। आरोपी को मोटरसाइकिल बरामदगी उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks