स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद के पिस्तौल के बल पर कारोबारी से कार छीनने का किया प्रयास

 Narnaund news : Attempted to snatch car from businessman on strength of Narnaund pistol


ईंटें मारकर गाड़ी के शीशे भी तोड़े, अज्ञात पर केस दर्ज


तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़। 


पेटवाड़-नारनौंद मार्ग पर हथियार के बल पर तीन युवकों ने एक कारोबारी से कार छीनने का प्रयास किया। कर्मवीर किसी तरह मौके से बच निकले, लेकिन युवकों ने उनकी गाड़ी की एक साइड के शीशे ईंटें मारकर तोड़ दिए। एक युवक ने गोली चलाने का प्रयास भी किया।








पुलिस को दी जानकारी में पेटवाड़ के कर्मवीर ने कहा कि उनकी नारनौंद अनाज मंडी के गेट के सामने कर्म ऑटोमोबाइल के नाम से दुकान है। कल रात करीब आठ बजे वह अपने गांव पेटवाड़ अपनी गाड़ी में जा रहा था। परशुराम धर्मशाला पेटवाड़-नारनौंद रोड पर पहुंचा तो अचानक नकाब पहने एक व्यक्ति गाड़ी के सामने आ गया। वह अपने हाथ में पिस्तौल लिए हुए था।







उसने उनकी तरफ पिस्तौल तान दिया, जो नहीं चला।


वह एकदम घबरा गया। देखा कि उनकी गाड़ी के कंडक्टर साइड में एक मोटरसाइकिल खड़ी थी व दो और लड़के थे। वह अपनी गाड़ी को भगाने लगा तो दोनों लड़कों ने उनकी गाड़ी की कंडक्टर साइड पर ईंटों से वार किया। वह अपनी गाड़ी लेकर पेटवाड़ पहुंचा व पुलिस को सूचना दी। देखा तो उनकी गाड़ी के कंडक्टर साइड के दोनों शीशे टूटे हुए हैं। पुलिस पहुंची तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके सामने घटनास्थल देखा। कर्मवीर ने कहा कि उन्हें शक है कि ये लड़के उनकी गाड़ी छीनने व उन्हें चोट पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। नारनौंद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |