स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा में बरसाती पानी की मार झेल चुके 13 जिलों के 982 गांव

 Hindi haryana news : 982 villages in 13 districts are facing the brunt of rain water in Haryana

 बाढ़ और जलभराव की चपेट में आने से 20 लोग गवा चुके


 राहत के लिए वायु सेना नेवी और आर्मी को प्रभावित इलाकों में उतारा


तहलका न्यूज चंडीगढ़ : हरियाणा में पिछले दिनों हुई भारी बरसात की चपेट में राज्य के 13 जिलों के करीब 982 गांव आ चुके हैं। जिन जिलों में बरसात ने कहर बरपाया है, उनमें अंबाला, फरदीबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, सिरसा और यमुनानगर शामिल हैं। बाढ़ और जलभराव के कारण अब तक 20 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसके अलावा 03 लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है और 02 लोग घायल हुए हैं।







 इस बरसात से प्रदेश के 127 घरों को नुकसान हुआ है और आंशिक रूप से 135 घरों को क्षति पहुंची है। बरसात ने जहां इंसानी जिंदगी पर अपनी छाप छोड़ी है, वहीं पशु पालक भी इससे अछूते नहीं रहे। प्रदेश के करीब 110 बड़े जानवरों को नुकसान हुआ है और 20000 से अधिक मुर्गियों पर मार पड़ी है। प्रदेश में विभिन्न जांच दलों द्वारा अभी तक करीब 4595 लोगों को बचाया जा चुका है।






 एनडीआरएफ की टीमों को अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और पलवल उतारा गया है। वहीं, इसके अलावा जगह- जगह करीब 27 राहत शिविर लगाए गए हैं। इन राहत शिविरों में 2469 लोगों को शरण दी गई है। राहत के तौर पर 14470 भोजन के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। अभी तक बरसात से + प्रदेश का 149473 हैक्टेयर फसली एरिया प्रभावित हुआ है। 







इस बारिश से प्रदेश में कई स्थानों पर बुनियादी ढांचे को भी क्षति पहुंची हैं। जिसके चलते सड़कें, पुल, पुलिया और रिटेनिंग वॉल तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राहत के लिए एनडीआरएफ की टीमों को अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और पलवल में उतारा गया है। वहीं, वायु सेवा, नेवी और आर्मी की भी मदद ली जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |