फ्री कनैक्शन, फिर भी पानी निकासी के लिए बिजली निगम के चक्कर काट रहा सरपंच
Free electricity connection, still sarpanch going around electricity corporation for water drainage
तहलका न्यूज महम।
बलंभा गांव का धामसर तालाब ओवरफ्लो हो कर पानी सड़कों तक पहुंच गया है। जिससे बस्तियां डूबने का खतरा पैदा हो गया है। हालात यह हैं कि यदि एक भी बारिश हुई तो पानी घरों में घुस जाएगा। यह तालाब काफी बड़ा है और कई एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस तालाब के पानी की निकासी की मांग को लेकर बहलबा खास के सरपंच कुलदीप राठी अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन तालाब के पानी की निकासी नहीं की जा सकी है। जोहड़ के पानी को निकलवाने की मांग को लेकर वे एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट से भी मिले थे। सिंचाई विभाग के एसई से भी इस संबंध में बातचीत हुई है। बिजली निगम के एसडीओ से संपर्क किया गया।
अपने खर्च पर पानी निकासी करवाएं
समस्या यह है कि पंचायत के पास पानी निकासी के लिए फंड उपलब्ध नहीं है। सरपंच कुलदीप राठी ने कहा है कि वे खंड कार्यालय से लेकर उच्च अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। मगर तालाब का पानी निकालने के लिए कोई विभाग तैयार नहीं है। तालाब का पानी ऑवर फ्लो होकर गलियों में बहने लगा है। यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बहलबा खास गांव की आबादी पानी से लबालब हो जाएगी। लोग गांव और अपना घर छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। सरपंच ने कहा है कि जब गांव की बस्तियां डूबने लगेंगी तब प्रशासन यहां पर नाव लेकर पहुंच जाएगा। यदि समय रहते तालाब के पानी की निकासी करवा दी जाए तो लाखों करोड़ों रुपए का रुक जाएगा और लोग बेघर होने से बच जाएंगे।
पंचायतें केवल खर्च की गई यूनिट का बिल अदा करेंगी
आबादीदेह के पानी की निकासी के लिए इस बार पंचायतों को बिना सिक्योरिटी के बिजली निगम कनेक्शन जारी करेगा। पंचायतें केवल खर्च की गई यूनिट का बिल अदा करेंगी। - राजाराम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks