स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Meham News : महम चौबीसी के गांव में तीन भाईयों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, एक ने हथियारों से बोला हमला

Meham News : Dispute over land distribution among three brothers in Maham Chaubisi's village, one attacked with weapons

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

तहलका न्यूज महम ।


महम चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल में तीन भाईयों में उस समय झगड़ा हो गया जब उनकी जमीन की पैमाइस पटवारी कर रहा था तो तीनों में से एक ने दोनों भाईयों पर हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए रोहतक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीडि़तों के ब्यान दर्ज कर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 






भैणी चंद्रपाल निवासी अनिल ने बताया कि उसके दादा के तीन लडक़े हैं, जिनमें उसके पिता फुलसिंह, चाचा अजमेर और रूप सिंह हैं। तीनों के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए वो अपने पिता फुल सिंह और चाचा रूप सिंह के साथ मिलकर पटवारी से जमीन की पैमाइस करवा रहे थे कि उसके चाचा अजमेर ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। अनिल ने आरोप लगाते हुए बताया कि अजमेर के साथ मोहित व रसूक ने मिलकर उन पर चाकू, कुल्हाड़ी और जेली से हमला कर दिया। जिसमें वो उसके पिता फुलसिंह और उसका चाचा रूप सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहतक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अजमेर, मोहित और रसूक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |