स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Meham News : महम चौबीसी के गांव फरमाना से महिला बच्चे, जेवरात व नगदी सहित फरार

Meham News : Female children absconded with jewelry and cash from village Farmana of Maham Chaubisi

तहलका न्यूज महम ।

महम चौबीसी के गांव फरमाना खास से एक महिला दो साल के लडक़े, जेवरात व नगदी सहित घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। पीडि़त युवक ने इसकी शिकायत महम पुलिस थाने में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तालाश शुरू कर दी है। फिलहाल महिला और बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। 






पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव फरमाना खास निवासी अतुल ने बताया कि वो गाडिय़ों पर ड्राईवर का काम करता है और अविवाहित है। कुछ साल पहले उसकी नैनीताल की रहने वाली प्रिया से मुलाकात हुई थी। धीरे धीरे वो आपस में बातचीत करने लगे और उनका रिश्ता इतना बढ़ गया कि तीन साल पहले प्रिया उसके पास गांव फरमाना खास में  आकर लिव इन रिलेशनशिप में आकर रहने लगी। एक साल बाद उनको एक लडक़ा भी हो गया और वो प्रेम प्यार से अपना घर चला रहे थे। लेकिन प्रिया घर से बिना बताए कहीं पर चली गई और अपने साथ दो साल के लडक़े को भी साथ ले गई। जब उसने घर में रखा अन्य सामान चैक किया तो घर में रखे चार तोले सोने के जेवरात और 25 हजार रूपए की नगदी साथ लेकर गई। उसने काफी तालाश की लेकिन प्रिया व बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अतुल की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |