स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनीपत में सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत आठ घायल

 Sonipat accident news : Road accident in Sonepat : Three Kanwariyas killed, eight injured

कांवड़ियों की पिक अप गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत 


तहलका न्यूज सोनीपत। 

सोनीपत/  महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुहेरती पिलानिया के कांवड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे। सोनीपत के गोहाना के गांव चिड़ाना के पास पिकअप गाड़ी आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। जिसमें तीन की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।






सोनीपत में गोहाना के गांव चिड़ाना के पास डाक कांवड़ियों की पिकअप गाड़ी आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। वह उत्तराखंड के हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर महेंद्रगढ़ के गांव सुहेरती पिलानिया जा रहे थे। सूचना  के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज क अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीन को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया । 






महेंद्रगढ़ के गांव सुहेरती पिलानिया के डाक कांवडिय़ां हरिद्वार से गंगाजल लेकर गांव के लिए निकले थे। जब वह गांव चिडाना के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी आगे चल रहे किसी वाहन में टकरा गई। हादसे में जनरेटर गिरने व टक्कर लगने से तीन कांवडिय़ों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य घायल हुए है। मृतकों की पहचान सज्जन (33) पुत्र भलेराम, प्रवीन (37) पुत्र महेंद्र, कपिल (27) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। वहीं घायलों में दिनेश (27) पुत्र मनीराम, सुरेंद्र (25) पुत्र जगराम, विकास (26) पुत्र राज सिंह को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।








पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया 

साथ ही रविंद्र पुत्र जगराम, विकास पुत्र मुख्तार, उधम पुत्र भीम सिंह, नितेश पुत्र संदीप व अमित पुत्र जयसिंह को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह आगे चल रहे वाहन में टकरा गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। 







अधिकारी के अनुसार 

गांव चिड़ाना के पास हुए हादसे में तीन कांवडिय़ों की मौत हो गई। हादसे में तीन घायलों का पीजीआई रोहतक व पांच को खानपुर कलां अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -

*इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना।*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |