कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी का प्रकोप, किसान परेशान
Meri Fasal : Outbreak of pink bollworm on cotton crop, farmers upset
फसल बोने से लेकर अंतिम पड़ाव तक किसान करता जद्दोजहद
तहलका न्यूज बवानीखेड़ा / हिसार सुनील कोहाड़।
धरती पुत्र फसल की शुरुआत से अंतिम पड़ाव तक जद्दोजहद करता रहता हैं और उसे कभी महामारी, कभी बीमारी और कभी बरसात व ओलावृष्टि का भय सताता रहता हैं और फसल निकालने तक परेशान रहता हैं, लेकिन उसकी परेशानियां उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं, ऐसा ही अब कपास की फसल को लेकर हुआ हैं। इस बार उनकी कपास के अंदर छुपी गुलाबी सुंडी ने धरती पुत्र की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कपास के टिंडों के अंदर सुंडी ने बनाया घर - किसान
किसान अनिल, राजेश, जगदीश व अमित आदि ने बताया कि उन्होंने कपास की फसल की बिजाई की हुई है, उनकी कपास के पौधों पर फल के रूप में टीड़े लगने शुरू हो चुके हैं, लेकिन एक जुलाई से उनके टीडों में गुलाबी सुंडी का प्रकोप छाया हुआ है और इस कीटों ने पौधों व फूलों के उपरी सतह की बजाय अंदर अपना घर बना लिया है, जिससे न तो इन्हें स्प्रे से समाप्त किया जा सकता हैं और न ही ये टिंडे को फलने फूलने दे रहे हैं, जिससे साफ पता चल रहा है कि उनकी फसल धीरे धीरे दम तोड़ देगी। किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि बीमा कंपनी द्वारा रूपए जमा करवा लिए जाते हैं, लेकिन बीमे का लाभ नहीं दिया जा रहा। सरकार वादे तो बहुत करती है। लेकिन हकीकत कोसों दूर हैं। किसानों ने सरकार से फसलों का मुआयना करवाकर इसके समाधान व उचित मुआवजा की मांग की हैं।
खेतों में करेंगे मुआयना
गुलाबी सुंडी बीमारी के प्रकोप के संबंध में जब खंड कृषि अधिकारी शमशेर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे खेतों में जाकर फसल का मुआयना करेंगे तथा गुलाबी सुंडी पाई जाती हैं तो इसके निदान के लिए किसानों को उपचार बताएंगे, ताकि इससे निजात मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks