स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गैंगरेप के आरोपितों का नहीं मिला सुराग, ससुराजनों से पूछताछ करेगी पुलिस

 latest Sonipat news : No clue found of gangrape accused, police will interrogate father-in-law


बहन के घर से लौटते समय महिला का अपहरण कर दिया था वारदात को अंजाम


तहलका न्यूज सोनीपत। 


सेक्टर-27 शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को पीटकर घर से निकालने व इसके बाद तीन युवकों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ी है। पीड़िता का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। वहीं पुलिस पीड़िता की अस्पताल से छुट्टी होने पर कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाने की बात कह रही है। इसके साथ क्राइम सीन का भी पता किया जाएगा। जांच अधिकारी दलजीत ने बताया कि षड़यंत्र का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है, इनसे भी पूछताछ की जाएगी।








■ गंभीर हालत के चलते चिकित्सक महिला को पीजीआई रोहतक किया था रेफर, पीजीआई में महिला का चल रहा है उपचार ।

ये था मामला

एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार माह पहले सेक्टर 27 थाना के अंतर्गत आने वाली एक जगह पर हुई थी। उसकी ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे थे। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वह अपनी बहन के घर पर चली गई थी, वह रात वापिस अपनी ससुराल लौट रही थी। उसी दौरान उसके पीछे से इक्को वैन आई। इक्को में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में खींच लिया। उसके मुंह व आंखों पर शराब डाल दी। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई गई, उसे नशा हो गया।








 पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे अज्ञात जगह पर ले गए। इसके बाद आरोपितों ने बारी-बारी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह बेहोश हो गई। सुबह उसे अस्पताल में होश आया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |