भांजी को प्रताड़ित कर रहे थे मामा-मामी, केस दर्ज
India news Haryana latest news : bhanji ko prataadit kar rahe the maama-maamee, kes darj
पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस, पुलिस ने मामा-मामी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया केस
तहलका न्यूज सोनीपत ।
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में किराए पर रह रहे मामा-मामी अपनी भांजी को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया जा रहा था और पिटाई भी की जाती थी। परेशान किशोरी ने मामले से पड़ोस में रह रही महिला को अवगत कराया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपित मामा-मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने किशोरी को अपने साथ रखने की मांग की है।
■ झारखंड निवासी किशोरी के माता-पिता उसे मलिकपुर में किराए पर रहे मामा-मामी के पास छोड़कर चले गए
गांव मलिकपुर निवासी रीतू ने बताया कि उनके पड़ोस में झारखंड का परिवार रहता है। उनके पास उनकी नाबालिग भांजी भी रहती है। महिला ने बताया कि मामा-मामी के पास रह रही किशोरी का पिता शराब का आदी है। वह अपनी बेटी को अपने साले के पास छोड़कर चला गया था। उसके मामा-मामी किशोरी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। किशोरी कुछ बड़ी हुई तो उसने रीतू व अन्य महिलाओं को बताया कि उसके मामा-मामी उस पर अत्याचार कर रहे है। उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया जाता और रात को उसकी पिटाई की जाती है। वह करीब दो साल से ज्यादा ही अत्याचार कर रहे है। महिला का कहना है कि किशोरी अपनी मर्जी से उसके पास रहना चाहती है। वह उसे अपनी बेटी की तरह रखेगी। महिला का कहना है कि अगर कोई शिकायत होगी तो वह उसकी जिम्मेदार होंगी। जब पुलिस कहेगी वह लड़की को लेकर उनके पास आ जाएगी। अगर लड़की उसे लेकर कोई शिकायत करेगी तो पुलिस उसे उससे अलग कर कहीं भी भेज सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks