हिसार व हांसी पुलिस ने चोरी के अलग अलग मामलों में सात को किया गिरफ्तार
Hisar news latest : Hisar and Hansi police arrested seven in different cases of theft
ट्राला चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
नई अनाज मंडी उकलाना चौकी पुलिस ने गांव सुरेवाला से ट्राला चोरी के मामले में दो आरोपियों गांव सुरेवाला निवासी कमल और सुनील को थाना उकलाना में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 208 दिनाक 05.07.2023 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा ट्राला बरामद किया है।
मामले में जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी में गांव सुरेवाला निवासी सतीश कुमार ने ट्राला चोरी के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि मेरे भाई शुशील के नाम एक ट्राला है जिस पर हमने ड्राईवर संदीप को रखा है जो उपरोक्त ट्राला में संदीप ड्राईवर ने दिनांक 4-07-2023 को खेदड़ से राखी भरी थी तथा धनोरी गांव में खाली करके रात को करीब 11 बजे हनुमान मंदिर के पास गांव सुरेवाला में खड़ा किया था और वह खाना खाने के लिए अपने घर गया हुआ था जो खाना खा कर आया तो वहां पर ट्राला नहीं मिला। जिसके बारे में ड्राईवर ने मेरे को बतलाया जो कोई अज्ञात चोर हमारे ट्राले को चोरी करके ले गया।
एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गांव के ही निवासी है। इन्हे पता था कि ट्राला गांव में ही खड़ा होता है और इसकी चाबी भी इसके अंदर ही होती है। आरोपी ट्राले को चूरा खनोरी की तरफ बेचने के लिए के जा रहे थे। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा कर इन्हे गिरफ्तार किया और चोरी शुदा ट्राला बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
*सोलर प्लेट चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।*
बरवाला चौकी पुलिस ने बनभौरी रोड़, उकलान स्थित खेत से सोलर प्लेट चोरी के मामले में दो आरोपियों फरीदपुर निवासी विकास उर्फ विकी और विक्रम को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 538 दिनाक 03.7.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई मनमोहन ने बताया कि उपरोक्त दोनो आरोपी ठेकेदारी पर सोलर प्लेट लगाने का काम करते है। आरोपियों ने करीब एक महीना पहले यही सोलर प्लेट इसी खेत में लगाई थी और इन्होंने ही खेत से 15 सोलर प्लेट एक पिकअप गाड़ी में चोरी की। आरोपियों ने गांव के एक व्यक्ति से पिकअप गाड़ी यह कहर कर उधर मांगी थी कि इन्हे रिश्तेदारी में जाना है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा 15 प्लेट और वारदात में प्रयोग पिकअप गाड़ी बरामद की है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी बरवाला में ढाणी रामकरण नगर बनभोरी रोड बरवाला निवासी सज्जन कुमार ने उसके खेत से सोलर प्लेट चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।
चोरी का मोटरसाइकिल रखने के व दुकान से सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में तीन को किया गिरफ्तार
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए हांसी वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सचिन वासी विजय नगर हांसी के रूप में हुई । जोकि हिसार से चोरी हुई हुई मोटरसाइकिल रखने के आरोप में हांसी में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके जेल भेज दिया है।
वही एक अन्य मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित वासी टावर वाली गली गंगानगर ,अजय उर्फ अंजू वासी उमरा के रूप में हुई। जिन्होंने अमित वासी ढाणी राजू की शराब की दुकान से सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ली थी। जिनको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks