Jind news Hindi : हांसी ब्रांच नहर में डूबा अध्यापक !
Jind news Hindi : Teacher drowned in Hansi branch canal
तहलका न्यूज सफीदों ।
सफीदों शहर के बीचो बीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती गांव के राजकीय स्कूल में कार्यरत्त अध्यापक हरिदास डूब गया। नहर के आसपास डेरों में रहे लोगों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच रिंकू को दी। जिस पर सरपंच ने डायल 112 व पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना पाकर डीएसपी आशीष कुमार व सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
नहर के किनारे पर अध्यापक का सामान भी बरामद हुआ है। इसके अलावा उसके टिफिन में एक पुड़िया व कुछ संदिग्ध पदार्थ घुला हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अध्यापक की नहर में तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती के राजकीय स्कूल में पिछले कई वर्षों से बतौर टीचर कार्यरत्त एवं जींद की शिव कॉलोनी का निवासी हरिदास बुधवार सुबह जींद से स्कूल के लिए घर से आया था और वह सुबह करीब 8 बजे शहर के बाईपास पर उतर गया और वहां से वह पैदल चलते हुए बीच में पड़ने वाली हांसी ब्रांच नहर की कच्ची पटरी पर आकर बैठ गया।
हरिदास ने यहां पर अपनी चप्पल, घड़ी, पर्स, डायरी के अलावा अपना बैग व लंच बॉक्स रख दिया और नहर में डूब गया। यह सारा माजरा नहर के साथ लगते गांव रामपुरा के एक निवासी ने देख लिया। उस ग्रामीण ने सारी जानकारी गांव के सरपंच रिन्कू को दी। सूचना पाकर सरपंच मौके पर पहुंचा और डायल 112 व पुलिस को सूचित किया। उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks