कार-बस की आमने-सामने की भिड़ंत, पांच लोग घायल
bhunna Fatehabad news : Car-bus collision, five people injured
• अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहे थे परिजन
तहलका न्यूज भूना।
बारहवीं कक्षा के छात्र की अस्थियां प्रवाहित करने हरिद्वार जा रहे परिजनों की कार की बुधवार सुबह सनियाना के पास प्राइवेट बस के साथ आमने- सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कार में सवार पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें उकलाना व हिसार में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल किया। मगर इनमें कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल से हिसार रेफर कर दिया। घायलों में चालक शक्ति सिंह का ईलाज उकलाना में चल रहा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव बैजलपुर निवासी हालावाद अरोड़ा बरात घर के नजदीक सरजीत सिंह के इकलौते बेटे ने 2 दिन पहले फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए चाचा और चचेरे भाई तथा अन्य परिजन इको स्पोर्ट्स कार में सवार होकर हरिद्वार के लिए बुधवार की सुबह रवाना हुए थे। मगर दस किलोमीटर चलते ही सनियाना के पास तीव्र मोड उनकी कार की प्राइवेट बस के साथ आमने -सामने की टक्कर होगी। जिसमें 15 वर्षीय साहिल व 20 वर्षीय अजय पुत्रान ईश्वर, 19 वर्षीय राहुल पुत्र महेंद्र, 35 वर्षीय मुकेश पुत्र जयबीर सिंह तथा 37 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र महाबीर सिंह बुरी तरह से चोटिल हो गए। घायलों को सीएचसी केंद्र भूना व उकलाना में दाखिल किया गया। जिनमें शक्ति सिंह उकलाना में उपचाराधीन है।
वही मुकेश, राहुल, साहिल व अजय को हिसार रेफर किया गया। घायलों ने बताया कि प्राइवेट बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी और अचानक सनियाना के पास तीव्र मोड होने के कारण दोनों वाहन अनियन्त्रित हो गए और आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना की मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राइवेट बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks