स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : नारनौंद क्षेत्र के गांव में बाइक सवार युवकों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली

 Hansi news : Bike riding youths shot liquor contractor in village of Narnaund area

8-9 हमलावरों में से दो ने की फायरिंग

तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।


नारनौंद थाना क्षेत्र के गांव गुराना में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गांव में ही शराब का ठेका चलाने वाले ठेकेदार को गोली मार कर घायल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को 4 बाइकों पर सवार होकर आए 8-9 युवकों ने अंजाम है।








 सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर घायल शराब ठेकेदार के भाई नरेश के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ नारनौंद थाने में आर्म्स एक्ट व हत्या प्रयास की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।








पीछा करने से मना करने पर दाग दी गोली 

गुराना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई दिनेश ने गांव गुराना में शराब के ठेके में हिस्सेदारी की हुई है। दिनेश व उसके चाचा का लड़का भरत सिंह, सन्नी दो मोटरसाइकिलों सवार होकर नहाने के लिए नहर पर गए हुए थे। नहाने के बाद जब वह वापस गांव की तरफ आ रहे थे तो हमारे आगे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 8-9 युवक चल रहे थे। गांव के नजदीक पहुंचने पर हमारे द्वारा पीछा करने से मना करने के बाद भी बाइक पर सवार 2 युवकों ने पिस्तोल निकालकर कहा कि हम गोली भी मार देंगे। इस पर नरेश, दिनेश ने उनके मोटरसाइकिल के नंबर देखने चाहे तो दोनों बदमाशों ने पिस्तोलों से गोली चलानी शुरू कर दी। नरेश ने बताया कि वह नीचे बैठ गया तो एक गोली उनके दाहिने कान के पास से निकल गई। दूसरे युवक द्वारा चलाई गई गोली दिनेश की छाती व बाजू में लगी। एक गोली के छरें उसके भतीजे सन्नी के बाजू में लगे।







weather update in India and Haryana 


बाइक स्टार्ट नहीं होने पर छोड़कर भागे बदमाश

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जोर जोर से बचाव बचाव का शोर मचाए जाने पर हमलावर अपनी मोटरसाइकिलों पर बैठकर भागने लगे। लेकिन थोड़ी दूरी पर उनकी एक मोटरसाइकिल फिसल कर जमीन पर गिर पड़ी और बंद हो गई। बाइक सवार युवकों ने उसे पुनः खड़ा कर स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन जब वह स्टार्ट नहीं हुई तो उसे वहीं छोड़ सभी दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर डाटा गांव की ओर भाग गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अपने परिवार वालों को दी और साधन करके घटना स्थल पर पहुंचे और घायल दिनेश, मतीजे सन्नी को उपचार हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।



महिला सरपंच ने बैठक में जड़ा पंच को थप्पड़ , मचा बवाल। पुलिस थाने पहुंचा मामला, महिला सरपंच व उसके पति का फोन बंद। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |