स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HIsar News Latest : हरियाणा उदय के तहत बरवाला क्षेत्र के गांव बाडो पट्टी में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

HIsar News Latest : Under Haryana Uday, public dialogue program was organized in village Bado Patti of Barwala area

उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, 125 में से 75 समस्याओं व मांगों का मौके पर ही किया गया समाधान

जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत जेवरा मार्ग तथा अन्य स्थानीय मार्गों का निरीक्षण करते उपायुक्त उत्तम सिंह।


हिसार, 06 जुलाई।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने वीरवार को जन संवाद कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत बरवाला क्षेत्र के गांव बाडो पट्टी में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जन संवाद कार्यक्रम में आस-पास की 7 ग्राम पंचायतों ने सामूहिक तथा लगभग 125 लोगों ने अपनी निजी शिकायतों व मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा गया। इनमें से लगभग 75 समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। कार्यक्रम में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्हें विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जन संवाद कार्यक्रम में ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के आईआईटी तथा अन्य उच्च संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों की भी हौसला अफजाई की गई। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने भी पारंपरिक अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  








बस स्टैण्ड शैल्टर बनाने, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने, मुख्य जेवरा रोड़ को समतल कर इसकी मरम्मत करवाने के निर्देश 

जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त उत्तम सिंह।


जन संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त के समक्ष पानी की निकासी, स्वच्छ पेयजल, स्कूल परिसर में शैड की व्यवस्था, जल घर फिल्टरों की सफाई, बूस्टिंग स्टेशन, तालाबों पर अवैध कब्जे, ढाणियों में बिजली की व्यवस्था एवं मुख्य चौपाल का नवीनीकरण आदि मुख्य मांगें सामने रखी गई। उपायुक्त ने बस स्टैण्ड शैल्टर बनाने, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने, मुख्य जेवरा रोड़ को समतल कर इसकी मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त ने विभाग अनुसार अधिकारियों को मंच पर बुलाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निपटान की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 














ई-अधिगम योजना तथा अन्य उच्च संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

जन संवाद कार्यक्रम में ई-अधिगम योजना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते उपायुक्त उत्तम सिंह।


उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पेड़-पौधे रोपित करने चाहिए। यह मनुष्य का दायित्व बनता है कि वह पौधों को रोपित करने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने आमजन से सार्वजनिक क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि  शिक्षा स्तर में सुधार करने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के लिए अनेक कारगर कदम उठाएं जा रहे हैं। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर घर तक जल एवं बिजली की आपूर्ति पूरी की जा रही है। जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।  इस अवसर पर बरवाला की एसडीएम विजया मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, गांव बाडो पट्टी के सरपंच पवन कुमार शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

जन संवाद कार्यक्रम में ई-अधिगम योजना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते उपायुक्त उत्तम सिंह।




















जन संवाद कार्यक्रम में ई-अधिगम योजना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते उपायुक्त उत्तम सिंह।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |