स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : रोक के बावजूद बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश से लग रहा जाम

Hansi news : Despite ban, entry of heavy vehicles in markets is jammed


तहलका न्यूज़ हांसी, सुनील कोहाड़। 


हांसी शहर के बाजारों में नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। शहर के 'मुख्य बाजार और भीतरी मार्गों पर आने पर जाम की स्थिति बन रही है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को समस्या का सामान करना पड़ रहा है। इस मुद्दे का शहरवासी विधायक और संबंधित अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।


बाजारों में आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए शहर में साइनिंग बोर्ड लगाए गए थे ताकि मुख्य बाजारों में बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा सके। मगर रोक के बावजूद भी बाहरी वाहनों का प्रवेश जारी है। एसडीएम के निर्देश पर नगर परिषद ने साइनिंग बोर्ड के माध्यम से भारी व कॉमर्शियल वाहनों का बाजार में प्रवेश न करने की सूचना जारी की हुई है।


हांसी में भारी वाहनों की वजह से लगा जाम


पुलिस ने काटे दो भारी वाहनों के चालान


नगर परिषद व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने एक संयुक्त टीम का गठन कर शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित समय अवधि में शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी। इस दौरान प्रतिबंधित समय अवधि में दो भारी वाहन शहर के बाजारों में प्रवेश करते पाए गए। इसके बाद दोनों वाहनों का चालान किया गया। गौरतलब है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम मोहित महराणा ने पिछले दिनों सुबह 10 बजे से साय 5:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और निर्देश दिए थे कि अगर कोई वाहन चालक इन आदेशों की अनदेखी करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को टीम ने मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया। इस टीम में परिषद के सफाई निरीक्षक संजय कुमार व पुलिस विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |