viral post Hindi : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख बस चालक को किया सस्पेंड, यूनियन ने जताया कड़ा विरोध |
Viral post Hindi: Bus driver suspended after watching viral video on social media, union expressed strong opposition
तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।
रोडवेज जीएम द्वारा हांसी सब डिपो के चालक को सस्पेंड करने पर कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारी संगठनों ने जीएम के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के स्टेट वाइस प्रेजिडेंट सोनू मोर ने बताया रोडवेज जीएम ने हांसी सब डिपो के चालक पवन को सस्पेंड कर दिया है।
चालक पवन ने हांसी बस स्टैंड पर कर्मचारी नेताओं को आपबीती बताई। चालक ने बताया कि वह रोडवेज बस को लेकर सिरसा से दिल्ली रूट पर बस लेकर जा रहा था। महम पहुंचकर उसने एक होटल पर खाना खाया था। खाना खाने के बाद उसको दिक्कत हो गई थी। चालक का कहना है कि उसके शरीर से पसीना निकलने लगा और घबराहट होने लगी। दुर्घटना होने व हादसे से बचने के लिए चालक ने 10 मिनट के लिए बस रोक दी और आराम करने लगा। इतने में किसी सवारी ने चालक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी कि चालक ने शराब के नशे में बस रोक दी है और सवारियां परेशान हो गई हैं।
चालक का कहना है कि वह दवाई लेकर कुछ देर आराम करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया। रोडवेज कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वायरल वीडियो व गलत शिकायत के आधार पर चालक को सस्पेंड किया गया है। चालक का कहना है कि उसने शराब नहीं पी रखी थी। सोशल मीडिया वायरल हुई वीडियो गलत है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks