नवजात शिशु की मौत पर बिफरे परिजन
Sonipat news latest : Relatives distraught over death of newborn
स्वास्थ्य विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
तहलका न्यूज खरखौदा ।
खरखौदा के सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को सिसाना निवासी महिला की डिलीवरी हुई। जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान उनका बच्चा गिर गया और इस कारण उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी अस्पताल का गेट बंद कर दिया। जिसके बाद एसएमओ डॉ जितेंद्र कुमार व एसएमओ डॉ. सत्यपाल ने उन्हें समझाया और शांत किया।
अस्पताल का गेट बंद कर किया प्रदर्शन
सिसाना की 24 वर्षीय आरती को बुधवार की रात को खरखौदा के सरकार अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था, बृहस्पतिवार को आरती की डिलीवरी हुई, लेकिन आरती के परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान उनका बच्चा स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते नीचे गिर गया। जिसके कुछ समय बाद उनके बच्चे को पीजीआई, रोहतक भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वापस लौट कर परिजनों ने सिसाना वासियों के साथ अस्पताल का गेट बंद कर दिया और लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।
अस्पताल प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि वे जो शिकायत लिखित रूप में देंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की मांग थी कि नवजात का पोस्टमार्टम करवाया जाए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks