स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में बड़ा दर्दनाक हादसा : सीवरेज लाईन खोदते समय कैथल करनाल जिले के तीन मजदूर दबे मिट्टी के नीचे

  • Big painful accident in Hisar: While digging sewerage line, three laborers of Kaithal Karnal district got buried under soil

दो को निकाला सुरक्षित, तीसरे को दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद बाहर निकला मृत, 



तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़। 

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हुआ यूं कि हिसार की महाबीर कॉलोनी में सीवरेज लाईन डालने का काम किया जा रहा है और लाईन डालने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूरों में से तीन मजदूरों के ऊपर मिट्टी की एक बड़ी तोंद उनके ऊपर गिर गई। तीन मजदूरों में से दो को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर को निकालने में करीब दो घंटे का समय लग गया और जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी सांसे रूक चुकी थी। मजदूरों व कर्मचारी नेताओं ने ठेकेदार व जनस्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है। 









मिली जानकारी के मुताबिक हिसार की महावीर कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए सीविरेज लाईन डालने का काम किया जा रहा है। इस काम पर खुदाई करने के लिए ठेकेदार ने करीब आधा दर्जन मजदूरों को लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह जब ये मजदूर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे तो तीन मजदूरों के ऊपर मिट्टी की एक बड़ी तोंद उनके ऊपर गिर गई। जिसके कारण मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन फानन में दो मजदूरों को तुरंत ही मिट्टी हटाकर उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन एक मजदूर के ऊपर ज्यादा मिट्टी पड़ी होने के कारण उसको बाहर निकालने में ज्यादा समय लग गया। दमकल विभाग व अन्य लोगो की सहायता से करीब दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक उसकी सांसे रूक चुकी थी। 






इनके ऊपर गिरी मिट्टी की तोंद 

जब मजदूर महावीर कॉलोनी में सीवरेज लाईन डालने के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे तो रमेश, मोनू और बलबीर मिट्टी की तोंद के नीचे दब गए। वहां पर काम कर रहे अन्य मजदूरों ने बलबीर व मोनू को तो तुरंत ही बाहर निकाल लिया लेकिन रमेश को निकालने के लिए दो घंटे तक कड़ी मश्कत करनी पड़ी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस हादसे में घायल मोनू कैथल तो बलबीर करनाल जिले का रहने वाला है। जबकि मृतक रमेश करनाल जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे में घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 






खुदाई का काम कर रहे राकेश ने बताया कि वो कल रात को हिसार सीवरेज लाईन का काम करने के लिए आए थे और रात को ही काम शुरू कर दिया। सुबह जब आराम करने के बाद कुछ समय के बाद जब दौबारा से काम पर लगे तो रमेश के ऊपर मिट्टी की बड़ी परत गिर गई और रमेश का आधा शरीर मिट्टी में दब गया। जब वो उसको निकाल रहे थे तो अचानक से मिट्टी फिर से गिर गई। जिसके नीचे रमेश सहित मोनू व बलबीर भी दब गए। राकेश ने बताया कि तीनों को मिट्टी से निकालने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाया गया। मोनू व बलबीर को कुछ समय बाद ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन रमेश का पता नहीं लगा। करीब दो घंटे की कड़ी मश्कत के बाद रमेश को बाहर निकाला जा सका। लेकिन तब तक बहुुत देर हो चुकी थी। मोनू व बलबीर का नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 





स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप



मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महावीर कॉलोनी में सीवरेज लाईन डालने की मांग को लेकर स्थानीय लोग पिछले काफी सालों से मांग कर रहे थे। क्योंकि गंदे पानी की सही निकासी ना होने के कारण लोगों का यहां रहना नरकीय हो चुका था। लोगों की मांग को देखते हुए करीब छ: महीने पहले सीवरेज लाईन का काम शुरू हुआ था। लेकिन तब से ठेकेदार काम को धीमी गति से कर रहा था और अब बारिश होते ही रात को भी काम करवा रहा था। जबकि बारिश के मौसम में दिन में मिट्टी की खुदाई करने में जोखिम होती है तो रात के समय में भी काम पर मजदूरों को लगा दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि इतना बड़ा हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण ही हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने कहा कि ये काम बारिश के मौसम शुरू होने से पहले निपटना चाहिए था। लेकिन ठेकेदार व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते काम में तो देरी हुई साथ ही उनकी लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई। इसलिए ठेकेदार और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 


Read More News 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |