स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी ब्रांच नहर में तीसरे दिन मिला गांव कंडेला के आर्यन का शव, 18 वां जन्मदिन बन गया मरण दिन।

 Jind news Hindi : dead body of Aryan of village Kandela was found in canal on third day

अमरेहड़ी पुल के पास फूलकर पानी के ऊपर आ गया था आर्यन का शव 

तहलका न्यूज जींद : हांसी ब्रांच नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गए गंव कंडेला निवासी आर्यन का शव तीसरे दिन मिला है। खोखरी के पास जहाँ आर्यन नहाते हुआ डूबा था। वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे अमरेहड़ी पुल के पास आर्यन का शव फूलकर पानी के ऊपर आ गया। जिस पर लोगों की नजर पड़ी तो शव बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की गई। आर्यन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। कंडेला गंव में आर्यन की मौत से मातम छाया हुआ है।








स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था आर्यन

गांव कंडेला निवासी अशोक का 18 वर्षीय बेटा आर्यन गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार सुबह वह स्कूल में चला गया था। दोपहर की आधी छुट्टी के समय वह स्कूल से यह कहकर चला गया कि आज उसका जन्मदिन है। इसलिए वह पार्टी करने के लिए जा रहा है। वह अपने छह दोस्तों के साथ हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए खोखरी गांव में चला गया। जहां वह दोस्तों के साथ ही नहर में उत्तर गया। लेकिन पानी का तेज बहाव होने से बह गया। 










 जन्मदिन पर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था आर्यन 

आर्यन को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोग नहर में उतरे, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। देर शाम तक आर्यन को तलाशा गया। लेकिन उसका सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों ने बुधवार शाम को कंडेला गांव में जाम लगा दिया था। वीरवार दोपहर को फिर से ग्रामीणों ने जींद- करनाल मार्ग पर जाम लगाया।







नहर में 20 किलोमीटर तक चलाया गया अभियान वीरवार दोपहर बाद अनेक स्थानों के पांच गोताखोर को नहर में उतार कर 20 किलोमीटर तक अभियान चलाया गया। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार रात को आर्यन का शव फूलने के बाद अमरेहड़ी हेड के पास ऊपर आ गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |