हिसार में सडक़ हादसे में युवक की मौत, छ: बहनों का ईकलौता भाई था मृतक, खेत से घर आते समय असहाय पशु से टकराई थी बाईक
Hisar News Latest : young man died in road accident in Hisar, only brother of six sisters dead, bike collided with helpless animal while coming home from farm
तहलका न्यूज हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के अग्रोहा में रात को खेत से घर आ रहे एक युवक की बाईक सडक़ पर खड़े असहाय पशु से टकरा गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक छ: बहनों का ईकलौता भाई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। युवक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
खेत में रखवाली करने गया था मृतक पवन
मिली जानकारी के मुताबिक अग्रोहा निवासी 20 वर्षीय पवन मीरपुर नंगथला रोड़ पर अपने खेत में रखवाली करने के लिए बाईक पर सवार होकर गया हुआ था। जब देर रात वो वापस घर आ रहा था तो रास्ते में सडक़ पर काले रंग का एक असहाय पशु खड़ा हुआ था जाकि लाईटों में दिखाई नहीं दिया और पवन के बाईक की सीधी टक्कर पशु में जा लगी। जिसके कारण पवन सडक़ पर गिर गया और उसका सिर सडक़ पर जा लगा। लहुलुहान अवस्था में राहगिर व परिजन उसे अग्रोहा मैडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छ: बहनों का था ईकलौता भाई पवन
पवन की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। क्योंकि पवन छ: बहनों का ईकलौता भाई था। पवन की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और सुबह से गांव में किसी भी घर में चुल्हा नहीं जला है। मृतक पवन से उसके परिवार को काफी आस थी कि वो पढ़ लिखकर एक कामयाब इंसान बनेगा और अपनी छ: बहनों का सहारा बनेगा। लेकिन रात को असहाय पशु के वेश में काल उसका इंतजार कर रहा था और परिवार से ईकलौता लाल भी छीन लिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks