स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

CM मनोहर लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, कर दिया मुआवजा देने का ऐलान

 Haryana news latest update: CM Manohar Lal inspected flood affected areas, announced compensation

सीएम ने अंबाला का किया एरियल सर्वे, हरियाणा में अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि, 4 लाख रुपए मुआवजा देगी सरकार 

तहलका न्यूज अंबाला ।

 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाढ़ के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने अंबाला कैंट पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय में जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने अंबाला का एरियल सर्वे किया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र जिला ज्यादा प्रभावित है। प्रशासन द्वारा हर जगह मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने अभी तक प्रदेश में बाढ़ के कारण मारने वाले 10 लोगों की पुष्टि की है।






सीएम ने कहा कि अभी आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। कहा कि बाढ़ में काफी सारे पशुओं की भी मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए के मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी जिलों के डीसी को मुआवजा रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।  सीएम बारिश के चलते पैदा हुए हालातों की समीक्षा की। इस अवसर पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, सिटी विधायक असीम गोयल और जिला भाजपा प्रधान राजेश बतौरा, डीसी डॉ. शालीन, एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने स्वागत किया। सीएम मनोहर लाल हेलिकॉप्टर से एयर फोर्स स्टेशन अंबाला पहुंचे। लघु सचिवालय अंबाला कैंट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की।






बाढ़ ग्रस्त एरिया का किया दौरा

सीएम टांगरी नदी, उसके आसपास प्रभावित हुए इलाकों का दौरा किया। इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अंबाला सिटी के नग्गल एरिया का ट्रैक्टर से निरीक्षण करके हालातों का जायजा लिया था। साथ ही अधिकारियों को 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि आज शाम तक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करेंगे। ।









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |