महिला टीचर पर किया चाकू से हमला
haryana Sirsa news : Female teacher attacked with knife
सवाल पूछने पर आ गया था गुस्सा, आरोपी पर दर्ज केस
तहलका न्यूज सिरसा । सिरसा क्लास में टीचर ने सवाल न करने का कारण पूछा तो छात्र ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल महिला टीचर ने शोर मचाया तो स्कूल के सभी टीचर एकत्रित हो गए और घायल टीचर मो उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल दाखिल कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करके आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अनीता निवासी हुडा सेक्टर 20 ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में गणित की टीचर है। आज सुबह वह क्लास में पिरियड ले रही थी। इसी दौरान क्लास में बच्चों को गणित का सवाल पहले ब्लैक बोर्ड पर कराया और फिर उसी प्रकार एक सवाल बच्चों को करने के लिए दिया। इसके बाद टीचर अनीता ने बच्चों के बैंच पर जाकर उनकी कॉपियां चेक करनी शुरू कर दी।
छात्र राहुल निवासी गांव समस्तीपुर बिहार हाल फेंड्स कॉलोनी सिरसा की कॉपी चेक की तो राहुल ने अपनी कॉपी पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ था। इसपर टीचर अनीता ने उससे पूछा कि सवाल क्यों नहीं किया। इतने में राहुल ने डब से एक चाकू निकाला और उसपर हमला कर दिया। चाकू हाथ की कलाई पर लगा। इसके बाद अनीता ने शोर मचाया तो स्कूल के सभी टीचर एकत्रित हो गए। उन्होंने घायल अनीता को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks